Post by : Mamta
20 दिसंबर को मुंबई में हुई चयन समिति की बैठक के दौरान लगभग सभी को उम्मीद थी कि शुभमन गिल टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम का हिस्सा होंगे। एशिया कप से उनकी टी20 टीम में वापसी हुई थी और वह लगातार ओपनर के रूप में खेल रहे थे। इतना ही नहीं, उन्हें टीम का उपकप्तान भी बनाया गया था और चयनकर्ता उन्हें भविष्य का कप्तान मान रहे थे।
हालांकि, टी20 क्रिकेट में उनका हालिया प्रदर्शन उनके पक्ष में नहीं गया। गिल ने 15 मैचों में 291 रन बनाए, जिसमें उनका औसत 24.25 और स्ट्राइक रेट करीब 137 रहा। आज के टी20 दौर में टीमों को ओपनर से तेज शुरुआत की उम्मीद होती है, जहां 180 से ऊपर का स्ट्राइक रेट अहम माना जाता है। इसी कारण चयनकर्ताओं को गिल का खेल टीम की रणनीति में फिट नहीं बैठा।
इसके बावजूद माना जा रहा था कि उन्हें मौका मिलेगा, लेकिन चयनकर्ताओं ने सबको चौंकाते हुए गिल को टीम से बाहर कर दिया। उनकी जगह अक्षर पटेल को उपकप्तान बनाया गया। वहीं ईशान किशन को तीसरे ओपनर और बैकअप विकेटकीपर के रूप में टीम में शामिल किया गया। अब टी20 टीम की ओपनिंग जिम्मेदारी अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन के कंधों पर होगी।
गिल के चयन न होने पर कई पूर्व क्रिकेटरों और विशेषज्ञों ने हैरानी जताई। कुछ का मानना है कि टी20 क्रिकेट तेजी से बदल रहा है और अब हर फॉर्मेट के खिलाड़ी का दौर खत्म हो रहा है। वहीं कुछ विशेषज्ञों ने सलाह दी कि गिल को अब अपने खेल में आक्रामकता बढ़ानी होगी, खासकर आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं का ध्यान खींचना जरूरी होगा।
कई जानकारों का यह भी कहना है कि गिल को फिलहाल वनडे और टेस्ट क्रिकेट पर ध्यान देना चाहिए, जहां वह भारतीय टीम के कप्तान हैं। टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होना भले ही निराशाजनक हो, लेकिन यह उनके करियर का अंत नहीं है। उम्र उनके पक्ष में है और अगर वह अपने स्ट्राइक रेट में सुधार करते हैं, तो भविष्य में उनकी टी20 टीम में वापसी की पूरी संभावना बनी हुई है।
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रै...
मंडी की मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में ऑल इंडिया 65वीं रैंक हासिल कर सराज और हिमाचल का नाम रोशन कि
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स
मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंब...
Manimahesh Yatra 2026 के पहले दिन 253 श्रद्धालु रवाना हुए। Heli Taxi सेवा भी शुरू, 20 सितंबर तक चलेग
हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंद...
हिमाचल में Swine Flu के 4 मामले मिले। जानें H1N1 Virus के लक्षण, बचाव के उपाय और कब लेनी चाहिए डॉक्ट