सऊदी अरब के पहाड़ों में बर्फबारी से ठंड का चौंकाने वाला अनुभव
सऊदी अरब के पहाड़ों में बर्फबारी से ठंड का चौंकाने वाला अनुभव

Post by : Mamta

Dec. 23, 2025 1:24 p.m. 2917

सऊदी अरब जैसे गर्म देशों में बर्फबारी होना आम नहीं है, इसलिए हाल ही में तबुक प्रांत की पहाड़ियों पर बर्फबारी ने सबको चौंका दिया। पहाड़ियों पर सफेद बर्फ की चादर बिछी हुई देख लोग हैरान रह गए। कई लोग इसे कुदरत का करिश्मा मान रहे हैं, जबकि कुछ इसे मौसम परिवर्तन का संकेत भी बता रहे हैं।

लगभग 2600 मीटर ऊंचाई वाले जेबेज-अल-लॉज क्षेत्र में बर्फबारी के बाद तापमान शून्य से नीचे चला गया। यह पहली बार लगभग 30 साल बाद हुआ है कि इस इलाके में इतनी मोटी बर्फ बिछी है। स्थानीय लोग बर्फ की सफेद चादर का आनंद लेने के लिए पहाड़ियों की ओर भागे और बर्फ में खेलते नजर आए।

बर्फबारी के दौरान लोग बर्फ में अठखेलियां कर रहे थे और कुछ ने स्केटिंग का भी मजा लिया। यह अनुभव सऊदी अरब के लोगों के लिए बिल्कुल नया था, क्योंकि आमतौर पर इस गर्म देश में बर्फ का अनुभव नहीं होता। बच्चों और युवाओं के लिए यह मौका किसी त्यौहार से कम नहीं था।

सिर्फ पहाड़ी इलाके ही नहीं, बल्कि बीर बिन हरमास, अल-अयनाह, अम्मार, अलउला गवर्नरेट और शक्वा में भी बारिश दर्ज की गई। रियाद, कासिम और पूर्वी क्षेत्रों में भी भारी बारिश हुई। सऊदी अरब के नेशनल सेंटर फॉर मेट्रोलॉजी ने बताया कि अल-मजमाअह और अल-घाट क्षेत्रों में भी बर्फ जम गई और तापमान शून्य से नीचे चला गया।

सऊदी अरब में यह बर्फबारी मौसम परिवर्तन का एक बड़ा संकेत माना जा रहा है। जहां पहले रेत और गर्म हवाएं चलती थीं, अब वहां बर्फ और ठंड का अनुभव हो रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार, इस तरह की असामान्य बर्फबारी दुनिया भर में जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को दिखाती है और लोगों के लिए चेतावनी भी हो सकती है।

#मौसम अपडेट #ताज़ा खबरें
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रैंक, सराज का नाम किया रोशन 1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इतिहास बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक कचरा हटाया हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी किए निर्देश मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंबर तक चलेगी यात्रा हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज हथलौंण की बेटी शिल्पा सोनी का चयन, बंगाणा में बनेंगी रसायन प्रवक्ता