Post by : Himachal Bureau
विद्यार्थियों को यातायात सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों के पालन के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विद्यालय में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों को बताया गया कि कानून और नियम समाज तथा जनता की सुरक्षा के लिए बनाए जाते हैं, न कि केवल सज़ा देने के लिए।
इस अवसर पर छात्रों को हिमाचल प्रदेश मोटर व्हीकल एक्ट से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। उन्हें समझाया गया कि निर्धारित उम्र से पहले दोपहिया वाहन चलाना, स्टंट करना और लापरवाही से वाहन चलाना रैश एंड नेग्लिजेंट ड्राइविंग की श्रेणी में आता है, जिससे गंभीर दुर्घटनाएं और जान का खतरा हो सकता है।
कार्यक्रम में प्रमुख समाजसेवी नीरजा एवं स्कूल प्रबंधन समिति की सदस्य रितु ने छात्रों से संवाद किया और यातायात नियमों के महत्व पर अपने विचार साझा किए।
इस अवसर पर स्कूल प्रधानाचार्य रवींद्र कुमार वर्मा, उप-प्रधानाचार्य नवीन कुमार, वरिष्ठ महिला प्रवक्ता अनिता गोहाना सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना, नियमों के प्रति सम्मान विकसित करना और उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित करना रहा।
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रै...
मंडी की मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में ऑल इंडिया 65वीं रैंक हासिल कर सराज और हिमाचल का नाम रोशन कि
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल