Author : Rajneesh Kapil Hamirpur
सुजानपुर में नगर परिषद चुनाव से पहले राजनीतिक माहौल काफी गर्म हो गया है। चुनाव नजदीक आते ही नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी तेज हो गया है। इसी बीच पूर्व अध्यक्ष मनोज ठाकुर ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों पर खुलकर सफाई दी है।
मनोज ठाकुर ने कहा कि उनके ऊपर जो 11.50 लाख रुपये के लोन को लेकर सवाल उठाए जा रहे थे, वह अब पूरी तरह चुका दिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि इस लोन से जुड़ी सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं और उन्हें एनओसी भी मिल चुकी है।
उन्होंने आरोप लगाया कि वार्ड नंबर 2 से चुनाव लड़ रहे उनके प्रतिद्वंदी हार के डर से उनके खिलाफ साजिश कर रहे हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ गलत और बिना आधार वाली बातें फैलाई जा रही हैं, जिससे जनता को भ्रमित करने की कोशिश की जा रही है।
मनोज ठाकुर ने अपने कार्यकाल के दौरान किए गए विकास कार्यों का भी जिक्र किया और कहा कि उन्होंने हमेशा क्षेत्र के विकास के लिए काम किया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे उनका समर्थन करें क्योंकि वह हमेशा जनता के सुख-दुख में उनके साथ खड़े रहे हैं।
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रै...
मंडी की मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में ऑल इंडिया 65वीं रैंक हासिल कर सराज और हिमाचल का नाम रोशन कि
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल