Post by : Himachal Bureau
स्टार्टअप इंडिया को आज पूरे 10 साल पूरे हो गए हैं। यह पहल 16 जनवरी 2016 को शुरू हुई थी और इसने भारत को दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बनाने में मदद की है।
आज भारत में 2 लाख से अधिक DPIIT-मान्यता प्राप्त स्टार्टअप्स हैं, जिनमें लगभग 48 प्रतिशत स्टार्टअप्स टियर-2 और टियर-3 शहरों से आते हैं। पिछले एक दशक में इन स्टार्टअप्स को ₹15 लाख करोड़ से अधिक का निजी निवेश मिला है और 21 लाख से अधिक नई नौकरियाँ पैदा हुई हैं।
सरकार ने स्टार्टअप्स के लिए कई प्रोत्साहन दिए हैं। पेटेंट फाइलिंग फीस पर 80% छूट, श्रम और पर्यावरण कानूनों में पांच साल की निरीक्षण छूट, और 63 बड़े Regulatory Reforms किए गए हैं। साथ ही, नए तकनीकी और नवाचार क्षेत्रों को बढ़ावा देने के लिए ₹10,000 करोड़ का Fund of Funds भी लॉन्च किया गया।
इस पहल से भारत में स्टार्टअप्स को बढ़ावा मिला है और युवा उद्यमियों के लिए नए अवसर खुल गए हैं।
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रै...
मंडी की मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में ऑल इंडिया 65वीं रैंक हासिल कर सराज और हिमाचल का नाम रोशन कि
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल