Author : Gopal Dutt Sharma
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के राजगढ़ क्षेत्र में स्थित गिरिपुल काली मठ में इन दिनों एक दुर्लभ ब्रह्म कमल खिलने से श्रद्धालुओं में खास उत्साह देखा जा रहा है। आमतौर पर यह पवित्र फूल हिमालय के ऊंचे और बर्फ से ढके क्षेत्रों में ही खिलता है, लेकिन इस बार इसके मठ परिसर में खिलने से लोग इसे एक शुभ और विशेष घटना मान रहे हैं। ब्रह्म कमल के दर्शन करने के लिए आसपास के क्षेत्रों के साथ-साथ दूर-दराज से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु काली मठ पहुंच रहे हैं।
काली मठ के पीठाधीश्वर स्वामी शरभेश्वरानंद महाराज ने बताया कि ब्रह्म कमल का खिलना मां काली और भगवान की विशेष कृपा का प्रतीक माना जाता है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में इस फूल का बहुत बड़ा धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व है। मान्यता है कि ब्रह्म कमल के दर्शन करने से व्यक्ति के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
इस दुर्लभ पुष्प के खिलने के बाद मठ का वातावरण और भी भक्तिमय हो गया है। श्रद्धालु यहां पहुंचकर पूजा-अर्चना कर रहे हैं और ब्रह्म कमल के दिव्य दर्शन का लाभ ले रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह का दृश्य बहुत कम देखने को मिलता है, इसलिए इसे देखने के लिए लोगों में विशेष उत्साह बना हुआ है।
मां आशापुरी मंदिर का इतिहास, पांडवों से जुड़ी हैं कई मान्यता...
Maa Ashapuri Temple: पांडव काल से जुड़ा मंदिर इतिहा
चंबा मिंजर मेला समापन समारोह में CM सुक्खू करेंगे अध्यक्षता,...
चंबा मिंजर मेला 2026 के समापन समारोह में CM Sukhu शामिल होंगे, मेडिकल कॉलेज अस्पताल भवन समेत कई विका
किन्नर कैलाश यात्रा शुरू, पहले दिन 115 श्रद्धालुओं ने किया प...
Himachal News: Kinner Kailash Yatra शुरू, पहले दिन 115 श्रद्धालु रवाना। Online Registration जारी, Fi