Author : Sourabh Jain
केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके जेपी नड्डा ने अपने शिमला दौरे के दौरान चौड़ा मैदान में चल रहे स्वच्छता अभियान का नेतृत्व किया। इस कार्यक्रम में उन्होंने स्वयं भाग लेकर साफ-सफाई की और लोगों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर उन्होंने भारत के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा परिसर की सफाई भी की और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं है, बल्कि यह अब एक जन आंदोलन बन चुका है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में शुरू किया है।
जेपी नड्डा ने कहा कि आज देश के हर कोने में लोग स्वच्छता के प्रति जागरूक हो रहे हैं। इसका सकारात्मक असर भी साफ दिखाई दे रहा है, क्योंकि लोग अपने आसपास के वातावरण को साफ रखने के लिए आगे आ रहे हैं।
अपने शिमला दौरे के दौरान जेपी नड्डा आगे भी कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इनमें विकसित भारत सम्मेलन और पौधरोपण कार्यक्रम प्रमुख हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और विकसित भारत का सपना तभी पूरा होगा जब हर नागरिक इसमें अपनी भागीदारी निभाएगा।
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रै...
मंडी की मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में ऑल इंडिया 65वीं रैंक हासिल कर सराज और हिमाचल का नाम रोशन कि
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल