Post by : Himachal Bureau
शिमला जिले के रोहड़ू उपमंडल के कुलगांव में एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल थे और पूरे इलाके में खुशी का माहौल बना हुआ था। कार्यक्रम के दौरान जश्न और नाच-गाने का दौर चल रहा था। इसी बीच रीतिका नाम की युवती सबसे आगे नाच रही थी। तभी अचानक हर्ष फायरिंग के दौरान एक गोली चल गई, जो सीधे रीतिका को लग गई।
गोली लगते ही वह गंभीर रूप से घायल हो गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और पूरा माहौल गमगीन हो गया। सैकड़ों लोगों के बीच हुई यह लापरवाही एक बड़ी त्रासदी में बदल गई। जिस जगह पर कुछ समय पहले तक खुशी और उत्सव का माहौल था, वहां कुछ ही पलों में मातम छा गया।
स्थानीय लोगों ने इस घटना पर गहरा दुख जताया है और इस तरह की लापरवाही पर रोक लगाने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
मां आशापुरी मंदिर का इतिहास, पांडवों से जुड़ी हैं कई मान्यता...
Maa Ashapuri Temple: पांडव काल से जुड़ा मंदिर इतिहा
चंबा मिंजर मेला समापन समारोह में CM सुक्खू करेंगे अध्यक्षता,...
चंबा मिंजर मेला 2026 के समापन समारोह में CM Sukhu शामिल होंगे, मेडिकल कॉलेज अस्पताल भवन समेत कई विका
किन्नर कैलाश यात्रा शुरू, पहले दिन 115 श्रद्धालुओं ने किया प...
Himachal News: Kinner Kailash Yatra शुरू, पहले दिन 115 श्रद्धालु रवाना। Online Registration जारी, Fi