Author : Gopal Dutt Sharma
राजगढ़ में आगामी त्रि-स्तरीय पंचायती राज चुनावों को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस संबंध में नेहरू मैदान में दूसरी चुनावी रिहर्सल का आयोजन किया गया, जिसमें करीब 285 अधिकारियों और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।
इस रिहर्सल के दौरान सभी प्रतिभागियों को मतदान प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि वोटिंग कैसे करवाई जाएगी, मतपेटियों का सही तरीके से प्रबंधन कैसे होगा और मतदान केंद्रों पर रिकॉर्ड कैसे सुरक्षित रखा जाएगा। इसके साथ ही मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी भी दी गई ताकि चुनाव के दिन किसी प्रकार की समस्या न आए।
इसके अलावा अधिकारियों और कर्मचारियों को वी डी एम एस (VDMS) ऐप की भी ट्रेनिंग दी गई। इस ऐप के माध्यम से इस बार चुनाव प्रक्रिया की रियल टाइम मॉनिटरिंग की जाएगी, जिससे पूरी व्यवस्था पर नजर रखी जा सकेगी और पारदर्शिता बनी रहेगी।
निर्वाचन अधिकारी कुलदीप ठाकुर ने बताया कि चुनावों को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि हर स्तर पर टीम को प्रशिक्षित किया जा रहा है ताकि मतदान प्रक्रिया में कोई कमी न रहे और चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न हो सकें।
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रै...
मंडी की मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में ऑल इंडिया 65वीं रैंक हासिल कर सराज और हिमाचल का नाम रोशन कि
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल