Author : Gopal Dutt Sharma
राजगढ़ उपमंडल के सराहां क्षेत्र के जामन की सैर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन श्रद्धालुओं ने धार्मिक कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी हरि चेतनानंद महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की रासलीला और रुक्मिणी विवाह का सुंदर और भावपूर्ण वर्णन किया। कथा सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और पूरे श्रद्धा भाव से कार्यक्रम में शामिल हुए।
अपने प्रवचन में स्वामी हरि चेतनानंद महाराज ने कहा कि समाज से दहेज प्रथा, दिखावा और शादी-ब्याह में होने वाली बेवजह की फिजूलखर्ची को खत्म करना बहुत जरूरी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि विवाह हमेशा सादगी, अच्छे संस्कार और आपसी सम्मान के साथ होने चाहिए। उन्होंने कहा कि सादा विवाह समाज के लिए एक अच्छा उदाहरण बन सकता है और इससे कई परिवारों पर आर्थिक बोझ भी कम होगा।
कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण और माता रुक्मिणी के दिव्य विवाह की सुंदर झांकी भी प्रस्तुत की गई। यह झांकी श्रद्धालुओं के आकर्षण का मुख्य केंद्र रही। बड़ी संख्या में लोगों ने इस दिव्य विवाह के दर्शन किए और धार्मिक माहौल में भक्ति का आनंद लिया। श्रद्धालुओं ने कथा और झांकी को श्रद्धा और उत्साह के साथ देखा।
मां के संघर्ष ने बेटी को दिलाई सफलता, वैष्वी का एम्स पटना मे...
Hamirpur की वैष्वी शर्मा ने NEET-UG में 653 अंक और AIR 1239 हासिल कर AIIMS पटना में MBBS सीट प्राप्त
हमीरपुर में आज करवा चौथ की धूम, चांद के दीदार का रहेगा इंतजा...
Karwa Chauth 2026 पर हमीरपुर में सुहागिनें रखेंगी व्रत। जानें पूजा की परंपरा, चंद्रोदय का इंतजार और
राजेश धर्माणी ने युवाओं से इनोवेशन और रिसर्च पर ध्यान देने क...
हमीरपुर में राजेश धर्माणी ने विद्यार्थियों से Innovation, Research और Entrepreneurship पर ध्यान देने