Author : Gopal Dutt Sharma
सिरमौर जिला की राजगढ़ तहसील और पझौता क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों और बागवानों को बड़ा नुकसान पहुंचाया है। पिछले कुछ दिनों से मौसम खराब रहने के कारण हालात काफी बिगड़ गए हैं।
राजगढ़ और पझौता क्षेत्र की लगभग 34 पंचायतों में सेब, नाशपाती, आड़ू, प्लम, खुमानी जैसी नकदी फसलें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। ओलावृष्टि के कारण फलों पर गहरे दाग पड़ गए हैं, जिससे उनकी गुणवत्ता खराब हो गई है और बाजार में उनकी कीमत भी कम होने की संभावना है।
इसके अलावा खेतों में लगी फसलें जैसे मटर, गेहूं, जौ, सरसों और विभिन्न सब्जियां भी भारी बारिश और ओलों से पूरी तरह प्रभावित हुई हैं। कई जगहों पर फसलें जमीन पर गिर गई हैं और किसानों को भारी नुकसान हुआ है।
किसानों का कहना है कि इस बार अच्छी पैदावार की उम्मीद थी, लेकिन अचानक आए खराब मौसम ने उनकी सारी मेहनत पर पानी फेर दिया है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक संकट की स्थिति बन रही है। किसानों और बागवानों ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे करवाया जाए और उन्हें उचित मुआवजा और विशेष राहत पैकेज दिया जाए, ताकि वे इस नुकसान से उबर सकें।
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रै...
मंडी की मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में ऑल इंडिया 65वीं रैंक हासिल कर सराज और हिमाचल का नाम रोशन कि
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल