Author : Ritesh Kumar Sood
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के पपरोला में पेयजल सप्लाई को लेकर एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां वार्ड नंबर 7 के लोगों ने आरोप लगाया है कि जल शक्ति विभाग की पाइपलाइन से चिकन के टुकड़े और हड्डियां निकली हैं। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है और उन्होंने विभाग से जल्द कार्रवाई की मांग की है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में लंबे समय से गंदे पानी की समस्या बनी हुई है। लोगों के अनुसार कई बार शिकायत करने के बाद भी इस समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया। अब पाइपलाइन से संदिग्ध चीजें मिलने के बाद लोगों ने पानी की गुणवत्ता और विभाग की व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।
लोगों ने मांग की है कि मामले की सही जांच की जाए और पेयजल सप्लाई को सुरक्षित बनाया जाए, ताकि लोगों को साफ और स्वच्छ पानी मिल सके। उनका कहना है कि दूषित पानी से लोगों की सेहत पर भी असर पड़ सकता है।
वहीं जल शक्ति विभाग के जेई पवन धीमान ने बताया कि इस संबंध में शिकायत मिली है। विभाग की ओर से समस्या को दूर करने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कर जल्द समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा।
मां के संघर्ष ने बेटी को दिलाई सफलता, वैष्वी का एम्स पटना मे...
Hamirpur की वैष्वी शर्मा ने NEET-UG में 653 अंक और AIR 1239 हासिल कर AIIMS पटना में MBBS सीट प्राप्त
हमीरपुर में आज करवा चौथ की धूम, चांद के दीदार का रहेगा इंतजा...
Karwa Chauth 2026 पर हमीरपुर में सुहागिनें रखेंगी व्रत। जानें पूजा की परंपरा, चंद्रोदय का इंतजार और
राजेश धर्माणी ने युवाओं से इनोवेशन और रिसर्च पर ध्यान देने क...
हमीरपुर में राजेश धर्माणी ने विद्यार्थियों से Innovation, Research और Entrepreneurship पर ध्यान देने