Author : Yadvinder Kumar, Mandi
मंडी जिले के नेरचौक क्षेत्र में सीपी प्लस रुद्राक्ष सॉल्यूशन एंड वर्क के नए शोरूम का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस शोरूम का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक मंडी साक्षी वर्मा ने दीप प्रज्वलन कर किया। उद्घाटन अवसर पर स्थानीय लोग, व्यापारी और कंपनी से जुड़े प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
इस मौके पर एसपी साक्षी वर्मा ने कहा कि CCTV Camera, IP Camera और आधुनिक सुरक्षा तकनीक आज के समय में अपराध रोकने में अहम भूमिका निभा रही है। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि वे अपने घरों, दुकानों और व्यावसायिक स्थानों पर सुरक्षा कैमरे जरूर लगाएं, ताकि Security System को और मजबूत बनाया जा सके।
शोरूम संचालक पंकज कुमार ने बताया कि यह हिमाचल प्रदेश में कंपनी का तीसरा शोरूम है। उन्होंने कहा कि यहां घरों, दफ्तरों, स्कूलों और उद्योगों के लिए उपयोगी Surveillance Equipment उपलब्ध रहेगा। इसमें डीवीआर, एनवीआर, हाई क्वालिटी कैमरे और अन्य आधुनिक सुरक्षा उपकरण शामिल हैं।
उन्होंने आगे बताया कि इस शोरूम के खुलने से स्थानीय लोगों को अब सुरक्षा से जुड़े उपकरणों के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। साथ ही, बेहतर Crime Prevention के लिए लोगों को सही मार्गदर्शन और तकनीकी सहायता भी यहीं उपलब्ध करवाई जाएगी।
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रै...
मंडी की मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में ऑल इंडिया 65वीं रैंक हासिल कर सराज और हिमाचल का नाम रोशन कि
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल