Post by : Himachal Bureau
मंडी में अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव-2026 के अवसर पर ब्यास नदी के तट पर स्थित पंचवक्त्र महादेव मंदिर के पास भव्य ब्यास महाआरती का आयोजन किया गया। इस दिव्य और आध्यात्मिक कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह ब्यास महाआरती भविष्य में मंडी की पहचान बन सकती है और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देगी। हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में वाराणसी से आए विद्वान पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रों के साथ आरती संपन्न हुई।
मंडी नगर के 500वें स्थापना वर्ष के अवसर पर विशेष सांस्कृतिक Laser Show भी आयोजित किया गया। इस शो में मंडी की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को बड़े ही आकर्षक तरीके से प्रस्तुत किया गया।
इस आयोजन ने धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से सभी उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। International Shivratri महोत्सव-2026 में भाग लेने आए श्रद्धालुओं ने इस आयोजन को यादगार और दिव्य अनुभव बताया।
मां आशापुरी मंदिर का इतिहास, पांडवों से जुड़ी हैं कई मान्यता...
Maa Ashapuri Temple: पांडव काल से जुड़ा मंदिर इतिहा
चंबा मिंजर मेला समापन समारोह में CM सुक्खू करेंगे अध्यक्षता,...
चंबा मिंजर मेला 2026 के समापन समारोह में CM Sukhu शामिल होंगे, मेडिकल कॉलेज अस्पताल भवन समेत कई विका
किन्नर कैलाश यात्रा शुरू, पहले दिन 115 श्रद्धालुओं ने किया प...
Himachal News: Kinner Kailash Yatra शुरू, पहले दिन 115 श्रद्धालु रवाना। Online Registration जारी, Fi