Post by : Himachal Bureau
मनाली से मंडी के बीच कथित तौर पर फर्जी टोल वसूली का मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में कुछ लोग खुद को ट्रैफिक पुलिस बताकर यात्रियों से अतिरिक्त पैसे वसूलते हुए नजर आ रहे हैं। इस घटना ने यात्रियों और स्थानीय लोगों के बीच चिंता बढ़ा दी है।
जानकारी के अनुसार, मनाली से मंडी के बीच यात्रा कर रहे कुछ वाहन चालकों ने आरोप लगाया कि उन्होंने पहले ही अधिकृत टोल प्लाजा पर ₹300 से ₹400 तक का टोल टैक्स चुका दिया था। इसके बावजूद रास्ते में कुछ लोगों द्वारा उनसे कथित रूप से ₹300 अतिरिक्त राशि मांगी गई।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग वाहनों को रोककर स्लिप दिखाते हुए पैसे लेते नजर आ रहे हैं। यात्रियों ने आरोप लगाया कि स्लिप पर कई स्पेलिंग मिस्टेक थीं और प्राइवेट व कमर्शियल वाहनों को लेकर भी भ्रम की स्थिति बनी हुई थी। मौके पर वाहन चालकों और कथित वसूली करने वालों के बीच बहस भी देखने को मिली।
वीडियो सामने आने के बाद यह मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। लोग प्रशासन से इस मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। हालांकि अभी तक इस मामले में प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर यह वसूली फर्जी साबित होती है तो यह यात्रियों के साथ धोखाधड़ी का गंभीर मामला हो सकता है। वहीं विशेषज्ञों का कहना है कि यात्रियों को हमेशा अधिकृत टोल प्लाजा से ही रसीद लेनी चाहिए और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत प्रशासन को सूचना देनी चाहिए।
फिलहाल यह मामला जांच का विषय बना हुआ है और प्रशासन की कार्रवाई पर सभी की नजर बनी हुई है। यात्रियों को सतर्क रहने और किसी भी अनधिकृत व्यक्ति को टोल राशि न देने की सलाह दी जा रही है।
मां आशापुरी मंदिर का इतिहास, पांडवों से जुड़ी हैं कई मान्यता...
Maa Ashapuri Temple: पांडव काल से जुड़ा मंदिर इतिहा
चंबा मिंजर मेला समापन समारोह में CM सुक्खू करेंगे अध्यक्षता,...
चंबा मिंजर मेला 2026 के समापन समारोह में CM Sukhu शामिल होंगे, मेडिकल कॉलेज अस्पताल भवन समेत कई विका
किन्नर कैलाश यात्रा शुरू, पहले दिन 115 श्रद्धालुओं ने किया प...
Himachal News: Kinner Kailash Yatra शुरू, पहले दिन 115 श्रद्धालु रवाना। Online Registration जारी, Fi