Post by : Himachal Bureau
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से सामने आई यह घटना इंसानियत, भावनाओं और वफादारी की एक ऐसी मिसाल है, जिसने हर किसी को भावुक कर दिया है। भरमाणी माता मंदिर के ऊँचे पहाड़ी क्षेत्र में 19 वर्षीय विकसित राणा और उनके 13 वर्षीय ममेरे भाई पीयूष की दर्दनाक मौत हो गई।
हादसे के समय क्षेत्र में करीब 5 फीट तक बर्फबारी हो चुकी थी और तापमान शून्य से नीचे चला गया था। ऐसे जानलेवा मौसम में भी उनके साथ मौजूद पालतू कुत्ते ने जो किया, उसने हर किसी का दिल छू लिया।
जानकारी के अनुसार, दोनों युवकों की मौत के बाद उनका डॉगी चार दिनों तक बिना खाना-पानी अपने मालिक के बेजान शरीर के पास बैठा रहा। बर्फ, ठंड और भूख के बावजूद वह वहां से हिला तक नहीं।
जब रेस्क्यू टीम मौके पर पहुँची तो उन्होंने देखा कि डॉगी शव के पास पहरा दे रहा है। यह दृश्य देखकर रेस्क्यू कर्मियों की भी आँखें नम हो गईं। टीम ने बताया कि इतनी विषम परिस्थितियों में ऐसी वफादारी दुर्लभ है।
यह घटना सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि बेजुबान जानवरों के अटूट प्रेम और Loyal Bond की सच्ची कहानी है, जो इंसानों को भी रिश्तों की अहमियत का एहसास कराती है।
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रै...
मंडी की मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में ऑल इंडिया 65वीं रैंक हासिल कर सराज और हिमाचल का नाम रोशन कि
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल