Author : Satish Kumar
कांगड़ा जिले में लघु उद्योग संघ द्वारा एक रोजगार पंजीकरण मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में क्षेत्र के तीन दर्जन से अधिक युवाओं ने भाग लिया। यह आयोजन बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया गया था।
लघु उद्योग संघ के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार राणा ने बताया कि संस्था का मुख्य लक्ष्य युवाओं को रोजगार दिलाने में मदद करना है। उन्होंने कहा कि इस मेले में आईटीआई पास, डिप्लोमा धारक, पढ़े-लिखे और कम पढ़े-लिखे सभी युवाओं का निशुल्क पंजीकरण किया गया है। पंजीकरण के बाद उनकी योग्यता के अनुसार उन्हें नौकरी दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि बद्दी, बरोटीवाला और नालागढ़ क्षेत्र की कई कंपनियों में रोजगार के बहुत अच्छे अवसर मौजूद हैं। इन औद्योगिक क्षेत्रों में युवाओं के लिए लगातार नई नौकरियां निकलती रहती हैं। इस रोजगार मेले के माध्यम से युवाओं को सीधे कंपनियों से जोड़ने की कोशिश की गई है ताकि उन्हें बेहतर भविष्य मिल सके। स्थानीय युवाओं ने भी इस पहल का स्वागत किया और रोजगार पाने की उम्मीद जताई।
मां के संघर्ष ने बेटी को दिलाई सफलता, वैष्वी का एम्स पटना मे...
Hamirpur की वैष्वी शर्मा ने NEET-UG में 653 अंक और AIR 1239 हासिल कर AIIMS पटना में MBBS सीट प्राप्त
हमीरपुर में आज करवा चौथ की धूम, चांद के दीदार का रहेगा इंतजा...
Karwa Chauth 2026 पर हमीरपुर में सुहागिनें रखेंगी व्रत। जानें पूजा की परंपरा, चंद्रोदय का इंतजार और
राजेश धर्माणी ने युवाओं से इनोवेशन और रिसर्च पर ध्यान देने क...
हमीरपुर में राजेश धर्माणी ने विद्यार्थियों से Innovation, Research और Entrepreneurship पर ध्यान देने