Author : Rajneesh Kapil Hamirpur
हमीरपुर नगर निगम आयुक्त राकेश शर्मा ने शहर के व्यापारियों और अतिक्रमण करने वाले लोगों को सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम को देखते हुए शहर में नालियों की सफाई का काम तेजी से किया जा रहा है, लेकिन कई जगहों पर नालियों के ऊपर बनाए गए निर्माण और दुकानदारों द्वारा रखा गया सामान सफाई कार्य में परेशानी पैदा कर रहा है।
नगर निगम आयुक्त ने कहा कि लोगों को खुद से अतिक्रमण हटाने का मौका दिया जा रहा है। अगर लोग समय पर अतिक्रमण नहीं हटाते हैं तो नगर निगम अपनी कार्रवाई करते हुए इन्हें हटाएगा। उन्होंने दुकानदारों से भी अपील की कि वे नालियों के ऊपर सामान न रखें और शहर की सफाई व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।
राकेश शर्मा ने बताया कि सफाई व्यवस्था को खराब करने वालों के खिलाफ नगर निगम सख्त कदम उठाएगा। उन्होंने कहा कि बरसात के दौरान नालियों की सही सफाई बेहद जरूरी है, ताकि जलभराव जैसी समस्याओं से बचा जा सके।
इसके साथ ही उन्होंने हमीरपुर के सिटी सेंटर प्रोजेक्ट को लेकर भी जानकारी दी। करीब 90 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस आधुनिक प्रोजेक्ट में पीवीआर, बैंक, व्यापारिक स्थान, बच्चों के लिए सुविधाएं और अन्य आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि यह प्रोजेक्ट शहर के विकास में एक बड़ा कदम साबित होगा।
मां के संघर्ष ने बेटी को दिलाई सफलता, वैष्वी का एम्स पटना मे...
Hamirpur की वैष्वी शर्मा ने NEET-UG में 653 अंक और AIR 1239 हासिल कर AIIMS पटना में MBBS सीट प्राप्त
हमीरपुर में आज करवा चौथ की धूम, चांद के दीदार का रहेगा इंतजा...
Karwa Chauth 2026 पर हमीरपुर में सुहागिनें रखेंगी व्रत। जानें पूजा की परंपरा, चंद्रोदय का इंतजार और
राजेश धर्माणी ने युवाओं से इनोवेशन और रिसर्च पर ध्यान देने क...
हमीरपुर में राजेश धर्माणी ने विद्यार्थियों से Innovation, Research और Entrepreneurship पर ध्यान देने