Author : Sanjay Kumar Bilaspur
घुमारवीं में संस्कार सोसायटी की ओर से “घुमारवीं अगेंस्ट चिट्टा अभियान” के तहत नशे के खिलाफ एक जनजागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक वार्ड नंबर–2 में आयोजित हुई, जिसमें स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
बैठक की अध्यक्षता महेंद्र धर्मानी ने की। उन्होंने कहा कि चिट्टा जैसे खतरनाक नशे से समाज और खासकर युवा पीढ़ी को गंभीर नुकसान हो रहा है। सभी को मिलकर इसके खिलाफ आवाज उठाने की जरूरत है।
बैठक में युवाओं को नशे से दूर रहने और सही दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि परिवार और समाज की जागरूकता से ही इस बुराई को रोका जा सकता है।
संस्कार सोसायटी ने लोगों से अपील की कि वे अपने आसपास हो रही नशे से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी प्रशासन को दें और नशा मुक्त समाज बनाने में सहयोग करें।
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर