Post by : Himachal Bureau
बल्ह क्षेत्र की बाल्ट और डहणू पंचायतों में तेंदुए की लगातार बढ़ती गतिविधियों से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। पिछले एक सप्ताह से तेंदुए की आवाजाही बढ़ने के कारण लोगों को खासकर शाम के समय घरों से बाहर निकलने में डर महसूस हो रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार बाल्ट पंचायत के बाग और रठौल क्षेत्रों के साथ-साथ डहणू पंचायत के बन्गोट, डहणू गांव और सिहल इलाके में तेंदुए को कई बार देखा गया है। तेंदुए की मौजूदगी से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिससे लोगों की चिंता और बढ़ गई है।
तेंदुए की गतिविधियों के कारण बच्चों और पशुपालकों की सुरक्षा को लेकर ग्रामीणों में डर बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से मांग की है कि क्षेत्र में पिंजरा लगाकर तेंदुए को जल्द पकड़ा जाए, ताकि किसी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके।
स्थिति को गंभीरता से लेते हुए गुरुवार को वन खंड अधिकारी सुमिता के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। टीम ने स्थानीय लोगों से बातचीत कर तेंदुए की गतिविधियों की जानकारी जुटाई और सुरक्षा के उपायों पर चर्चा की।
वन विभाग ने क्षेत्र में रात के समय गश्त बढ़ाने का निर्णय लिया है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इलाके में एक ही तेंदुआ सक्रिय है या एक से अधिक। विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और जंगल या सुनसान स्थानों पर अकेले जाने से बचने की अपील की है।
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रै...
मंडी की मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में ऑल इंडिया 65वीं रैंक हासिल कर सराज और हिमाचल का नाम रोशन कि
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल