Author : Ashok Kumar Chamba
हिमाचल प्रदेश के डल्हौजी में टैक्सी ऑपरेटरों और प्रशासन के बीच विवाद गहराता जा रहा है। टैक्सी यूनियनों ने क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) चंबा पर अवैध परमिट जारी करने और भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए विरोध तेज कर दिया है।
सुभाष चौक, बस अड्डा और गांधी चौक की टैक्सी यूनियन एकजुट होकर अधिवक्ता पंकज पलभर के नेतृत्व में जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंप चुकी हैं। उन्होंने इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। यूनियनों की मुख्य मांगें हैं कि अवैध परमिट रद्द किए जाएं, पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच हो और नियमों का सख्ती से पालन किया जाए।
टैक्सी ऑपरेटरों ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी न होने पर वे चक्का जाम करेंगे, जिससे यातायात प्रभावित हो सकता है। पर्यटन सीजन के बीच इस विवाद से डल्हौजी की अर्थव्यवस्था और पर्यटन पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले को कैसे सुलझाता है।
लगातार छठे दिन बंद रही माता वैष्णो देवी यात्रा, श्रद्धालुओं ...
Vaishno Devi Yatra लगातार छठे दिन बंद रही। Weather खराब होने से प्रशासन ने श्रद्धालुओं से धैर्य रखने
हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, किन्नर कैलाश यात्रा जारी रखने के आदे...
Himachal High Court ने Kinnar Kailash Yatra पर पंचायत के फैसले पर रोक लगाई। यात्रा जारी रखने और सुरक
26 जुलाई से शुरू होगा अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला, राज्यपाल कर...
चंबा में Minjar Fair 2026 का शुभारंभ 26 जुलाई को होगा। Chamba News में जानें राज्यपाल के दौरे और कार