Post by : Himachal Bureau
जन हिमाचल की टीम आज कवरेज के लिए बद्दी की ओर रवाना हुई थी। चंडीगढ़ से सिसमा रोड के रास्ते बद्दी पहुंचते समय रास्ते में एक मोड़ पर स्थित “पहाड़ी जायका” नामक स्थान ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
यहां ऑथेंटिक हिमाचली खाने की खुशबू और पारंपरिक अंदाज़ देखकर टीम खुद को रुकने से नहीं रोक पाई। इस स्थान की सबसे बड़ी खासियत हिमाचल का पारंपरिक व्यंजन सिडू है, जो पूरी तरह घर पर तैयार किया जाता है।
पहाड़ी जायका के ओनर श्री राजेश चौहान ने बताया कि सिडू उनकी पत्नी द्वारा घर से बनाकर लाया जाता है, जिसे यहां स्टीमर में गर्म करके ग्राहकों को परोसा जाता है।
सिडू के साथ शुद्ध देसी घी परोसा जाता है, जो लगभग 7000 फीट से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्र से मंगाया जाता है। इसी कारण इसका स्वाद पूरी तरह असली और पहाड़ी महसूस होता है।
पूरे स्थान का माहौल भी अपर हिमाचल की झलक देता है। यहां करीब 150 से अधिक फूड आइटम्स उपलब्ध हैं, जो पहाड़ी स्वाद पसंद करने वालों के लिए खास आकर्षण हैं।
चंडीगढ़–बद्दी रोड से यात्रा करने वाले लोगों के लिए यह जगह असली हिमाचली स्वाद चखने का बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है।
मां आशापुरी मंदिर का इतिहास, पांडवों से जुड़ी हैं कई मान्यता...
Maa Ashapuri Temple: पांडव काल से जुड़ा मंदिर इतिहा
चंबा मिंजर मेला समापन समारोह में CM सुक्खू करेंगे अध्यक्षता,...
चंबा मिंजर मेला 2026 के समापन समारोह में CM Sukhu शामिल होंगे, मेडिकल कॉलेज अस्पताल भवन समेत कई विका
किन्नर कैलाश यात्रा शुरू, पहले दिन 115 श्रद्धालुओं ने किया प...
Himachal News: Kinner Kailash Yatra शुरू, पहले दिन 115 श्रद्धालु रवाना। Online Registration जारी, Fi