Author : Rajneesh Kapil Hamirpur
पूर्व केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर के नेरी में कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार 2022 से अब तक हर मोर्चे पर विफल रही है और जनता से किए गए वादे और गारंटियां पूरी नहीं कर पाई।
सांसद ने प्रदेश की बढ़ती कर्ज, सरकारी फिजूलखर्ची और रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट (RDG) के मुद्दे को लेकर सरकार को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार केवल मित्रों और खास लोगों को खुश करने में लगी हुई है और अपनी असफलताओं का दोष केंद्र सरकार पर डाल रही है।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि RDG 17 राज्यों में बंद हो चुकी है, लेकिन इसे जनता से छिपाया जा रहा है। उन्होंने यह भी दावा किया कि केंद्र सरकार ने पिछले 11 वर्षों में हिमाचल प्रदेश को 1.68 लाख करोड़ रुपये से अधिक की सहायता दी है, जो प्रदेश के विकास और जनता के हित में खर्च की गई।
सांसद ने कहा कि प्रदेश सरकार की नीतियों और कामकाज के कारण हिमाचल की जनता लगातार परेशान है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार हमेशा हिमाचल की मदद के लिए तैयार रही है, लेकिन राज्य सरकार की लापरवाही और असफलताएं जनता को नुकसान पहुँचा रही हैं।
मां आशापुरी मंदिर का इतिहास, पांडवों से जुड़ी हैं कई मान्यता...
Maa Ashapuri Temple: पांडव काल से जुड़ा मंदिर इतिहा
चंबा मिंजर मेला समापन समारोह में CM सुक्खू करेंगे अध्यक्षता,...
चंबा मिंजर मेला 2026 के समापन समारोह में CM Sukhu शामिल होंगे, मेडिकल कॉलेज अस्पताल भवन समेत कई विका
किन्नर कैलाश यात्रा शुरू, पहले दिन 115 श्रद्धालुओं ने किया प...
Himachal News: Kinner Kailash Yatra शुरू, पहले दिन 115 श्रद्धालु रवाना। Online Registration जारी, Fi