Author : Rajneesh Kapil Hamirpur
14 फरवरी 2026 को हरोली क्षेत्र के बीटन गांव में शहीदों की स्मृति में आयोजित 11वें बिग कॉस्को क्रिकेट कप 2026 का शनिवार को भव्य और भावनात्मक समापन हुआ। इस समापन समारोह में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने समारोह के दौरान खेल सुविधाओं के विस्तार और क्षेत्रीय विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।
उपमुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को खेलों के माध्यम से आगे बढ़ाने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि बीटन मैदान के विकास कार्य पर अब तक 1.58 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। इसके साथ ही उन्होंने मैदान को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने की घोषणा की और डे-नाइट मैचों के आयोजन के लिए 50 लाख रुपये की राशि प्रदान करने का ऐलान किया। इस राशि से मैदान में हाई मास्ट लाइटें (High Mast Lights) स्थापित की जाएंगी, जिससे भविष्य में रात्रिकालीन मुकाबलों का आयोजन संभव हो सकेगा।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जिस प्रकार खड्ड फुटबॉल मैदान में लगभग 50 लाख रुपये की लागत से अत्याधुनिक लाइटिंग व्यवस्था स्थापित की गई है, उसी तर्ज पर बीटन मैदान को भी विकसित किया जाएगा। इसके अलावा, उन्होंने बीटन मैदान तक पक्की सड़क निर्माण की घोषणा की, जिससे खिलाड़ियों और दर्शकों को बेहतर आवागमन सुविधा प्राप्त हो सके।
इस अवसर पर उन्होंने बीटन में तालाब के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण के लिए 2 करोड़ रुपये तथा पंचायत घर निर्माण के लिए 1.14 करोड़ रुपये की राशि प्रदान की जा चुकी है और शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारंभ होगा। पंचायत घर के लिए भूमि पंचायत के नाम हस्तांतरित की जा चुकी है।
उपमुख्यमंत्री ने समारोह में उपस्थित चौधरी स्पोर्ट्स क्लब बीटन और क्षेत्रवासियों को मैदान के विकास में उनके योगदान के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि बीटन के लोगों ने मैदान के विकास में जो समर्पण और मेहनत दिखाई है, वह अत्यंत सराहनीय है। इसके साथ ही उन्होंने प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री फाउंडेशन की ओर से क्लब को 1 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा भी की।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने क्षेत्र के वीर शहीदों के परिजनों का सम्मान किया और उन्हें नमन किया। उन्होंने बीटन के अमर बलिदानी शहीद कुलविंदर बीटन, शहीद रमेश लाल बीटन, शहीद बूटा सिंह, शहीद हरदयाल सिंह और शहीद परमजीत सिंह के परिजनों को सम्मानित किया।
क्लब के अध्यक्ष विजय बाबा ने बताया कि 11 से 14 फरवरी तक आयोजित इस ऑल ओवर इंडिया क्रिकेट प्रतियोगिता में देशभर से 42 टीमों ने भाग लिया। विजेता टीम को 2 लाख रुपये की नगद राशि प्रदान की गई, जबकि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ट्रैक्टर, बाइक सहित अन्य आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में एसडीएम विशाल शर्मा, डीएसपी मोहन रावत, उपमुख्यमंत्री के ओएसडी धनबीर ठाकुर और विक्रांत ठाकुर, सुरक्षा अधिकारी बिन्नी मिन्हास, बीडीओ मुकेश कुमार, रजनीश शर्मा सहित क्लब के पदाधिकारी कमलजीत, जगेश, तिलक, सुरेश, सतपाल चाड, बालू राम बीटन, संजीव बाबा, राम फौजी, राकेश बीटन और राज मास्टर समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
कॉमनवेल्थ गेम्स में सर्वेश कुशारे ने हाई जंप में जीता रजत पद...
Commonwealth Games, Sarvesh Kushare, High Jump, Silver Medal, India Athletics में भारत को मिला रजत प
लगातार छठे दिन बंद रही माता वैष्णो देवी यात्रा, श्रद्धालुओं ...
Vaishno Devi Yatra लगातार छठे दिन बंद रही। Weather खराब होने से प्रशासन ने श्रद्धालुओं से धैर्य रखने
हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, किन्नर कैलाश यात्रा जारी रखने के आदे...
Himachal High Court ने Kinnar Kailash Yatra पर पंचायत के फैसले पर रोक लगाई। यात्रा जारी रखने और सुरक
26 जुलाई से शुरू होगा अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला, राज्यपाल कर...
चंबा में Minjar Fair 2026 का शुभारंभ 26 जुलाई को होगा। Chamba News में जानें राज्यपाल के दौरे और कार
हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन आइस स्केटिंग ट्रॉफी में चयन...
हमीरपुर के समर्थ अत्री का Asian Ice Skating Trophy 2026 के लिए चयन, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं, हि
दादा से पोती तक कायम रही निशानेबाजी की विरासत, प्रदेश का बढ़...
Shooting Championship में Patial Family की शानदार सफलता। पिता बने राज्य चैंपियन, बेटी ने जीता पदक, त
पूर्व गृह मंत्रालय अधिकारी का बड़ा दावा, पाक क्रिकेट टीम पर ...
Pakistan Cricket News: पूर्व गृह मंत्रालय अधिकारी ने Pakistani Players, Drug Trafficking और ISI को ल