Post by : Himachal Bureau
ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गवर्नमेंट हाई स्कूल जनकौर में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब बच्चों के मिड-डे मील से जुड़े कमरे में रसेल वाइपर सांपों का एक जोड़ा दिखाई दिया। जहरीले सांपों को देखते ही स्कूल स्टाफ में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि समय रहते स्टाफ की नजर सांपों पर पड़ गई और बच्चों को उनके संपर्क में आने से पहले ही सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह स्कूल खुलने के बाद मिड-डे मील वर्कर और स्कूल स्टाफ कमरे की सफाई करने पहुंचे। यह कमरा बच्चों को खाना खिलाने और मिड-डे मील से जुड़े कार्यों के लिए इस्तेमाल किया जाता है। जैसे ही कमरे का दरवाजा खोला गया, अंदर रसेल वाइपर सांपों का एक जोड़ा कुंडली मारकर बैठा दिखाई दिया। सांपों को देखकर स्टाफ के होश उड़ गए। तत्काल बच्चों को वहां से सुरक्षित स्थान पर भेजा गया और सांपों को पकड़ने के लिए स्नेक कैचर से संपर्क किया गया।
Read Also: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 3 दिन मनाली से चलेगा कार्यालय, अटल टनल जाने पर ट्रैफिक प्रतिबंध
स्कूल प्रबंधन के अनुसार जिस कमरे में दोनों सांप मिले, उसकी दीवार के पास एक छोटा छेद बना हुआ है। आशंका जताई गई कि बारिश और मौसम में बदलाव के कारण सांप इसी रास्ते से कमरे के अंदर पहुंचे होंगे। मिड-डे मील से जुड़े कमरे में जहरीले सांपों का मिलना स्कूल स्टाफ के लिए चिंता का विषय बन गया। यदि सफाई के दौरान कोई व्यक्ति या बच्चा इन सांपों के करीब पहुंच जाता तो स्थिति गंभीर हो सकती थी।
सांपों को देखने के बाद स्कूल की कार्यकारी मुख्याध्यापिका अंजू बाला और टीजीटी हिंदी मंजीत कौर ने स्नेक कैचर जितेंद्र उर्फ बल्लू को सूचना दी। सूचना मिलते ही वह स्कूल पहुंचे और काफी सावधानी के साथ दोनों रसेल वाइपर सांपों को रेस्क्यू किया। दोनों सांपों को सुरक्षित तरीके से स्कूल परिसर से बाहर निकालने के बाद आबादी से दूर जंगल के सुरक्षित क्षेत्र में छोड़ दिया गया। सांपों के रेस्क्यू होने के बाद स्कूल स्टाफ और बच्चों ने राहत की सांस ली।
स्नेक कैचर जितेंद्र के अनुसार ऊना में इन दिनों जहरीले सांपों के निकलने के मामले सामने आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले ऊना के पुलिस अधीक्षक के सरकारी आवास से भी दो सांपों को रेस्क्यू किया गया था। इनमें एक रसेल वाइपर और दूसरा कोबरा बताया गया। स्कूल में दो रसेल वाइपर मिलने की घटना के बाद स्टाफ ने राहत की सांस ली है, लेकिन साथ ही परिसर में ऐसे स्थानों की जांच और सफाई को लेकर सतर्कता बढ़ाने की जरूरत भी सामने आई है।
ब्राहलड़ी और डुढाणा में जल्द बनेंगी संपर्क सड़कें, लगेंगे है...
हमीरपुर के ब्राहलड़ी और डुढाणा में संपर्क सड़कें व हैंडपंप जल्द बनेंगे। सुनील शर्मा बिट्टू ने स्कूल
सदियों पुरानी देव परंपरा के तहत चूड़धार रवाना हुए विजट महारा...
देवउत्थान एकादशी पर सरांह से चूड़धार रवाना हुए देव विजट महाराज, शिरगुल मंदिर में होगा पारंपरिक शाही
हमीरपुर महाविद्यालय के चार विद्यार्थियों ने निर्वाचन प्रतियो...
Hamirpur News: राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर के चार विद्यार्थियों ने जिला निर्वाचन साक्षरता प्रतियोगिता
मेहलरू में अगरबत्ती निर्माण प्रशिक्षण शुरू, महिलाओं को मिलेग...
Hamirpur News: मेहलरू में PNB RSETI का 12 दिवसीय अगरबत्ती निर्माण प्रशिक्षण शुरू, महिलाओं को मिलेगा
हमीरपुर में रैपिडो की शुरुआत, बाइक टैक्सी से सफर करना हुआ आस...
Hamirpur Rapido Service: सुजानपुर, नादौन और भोटा तक बाइक टैक्सी की सुविधा से यात्रियों को नया विकल्प
करियर पॉइंट विश्वविद्यालय में समर्थ स्पोर्ट्स मीट का शुभारंभ...
हमीरपुर के Career Point University में समर्थ स्पोर्ट्स मीट 2026 शुरू। अभिनेता नितिन मेहता ने विद्यार
पालमपुर में वृद्धजनों के सम्मान और गरिमापूर्ण जीवन का दिया स...
Palampur News: ब्रह्माकुमारी आश्रम में वृद्धजनों के सम्मान पर विशेष कार्यक्रम हुआ। राधा सूद, आईएएस च