Post by : Himachal Bureau
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के मनाली पहुंच गईं। उनके हेलीकॉप्टर की लैंडिंग सासे हेलीपैड पर हुई। राष्ट्रपति के मनाली प्रवास के दौरान उनका कार्यालय तीन दिन तक मनाली से संचालित होगा। राष्ट्रपति के साथ राष्ट्रपति भवन का स्टाफ और सेना के वरिष्ठ अधिकारी भी मनाली पहुंच चुके हैं।
राष्ट्रपति के प्रवास को देखते हुए मनाली के सर्किट हाउस को राष्ट्रपति के आवास और कार्यालय के रूप में तैयार किया गया है। इसके अलावा आसपास के कुछ होटलों को भी बुक किया गया है। राष्ट्रपति, उनके स्टाफ और अन्य अधिकारियों के रहने तथा अन्य व्यवस्थाओं से संबंधित कई जानकारियों को सुरक्षा कारणों से गोपनीय रखा गया है। इन व्यवस्थाओं की निगरानी में केंद्र सरकार से जुड़े विभागों और उपक्रमों के अधिकारी भी शामिल हैं। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर पूरे मनाली क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है।
Read Also: हिमाचल में आंधी-बारिश का यैलो अलर्ट, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार
राष्ट्रपति के मनाली प्रवास और प्रस्तावित कार्यक्रमों को देखते हुए करीब 600 पुलिस तथा होमगार्ड जवानों की तैनाती की गई है। सुरक्षा व्यवस्था के तहत राष्ट्रपति के काफिले के आवागमन वाले क्षेत्रों में विशेष प्रबंध किए गए हैं। बुधवार को राष्ट्रपति के अटल टनल दौरे को देखते हुए मनाली और सिस्सू के बीच यातायात व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है।
प्रशासन के अनुसार 7 अक्तूबर को सुबह 6:30 बजे से सिस्सू की ओर से मनाली आने वाले सामान्य वाहनों को अटल टनल के रास्ते आने की अनुमति नहीं होगी। ऐसे वाहनों को रोहतांग पास का इस्तेमाल करना होगा। इसके बाद सुबह 8:30 बजे से मनाली से अटल टनल की ओर जाने वाले वाहनों को निर्धारित नाकों पर रोक दिया जाएगा। राष्ट्रपति का काफिला सुबह करीब 9:10 बजे मनाली से अटल टनल के लिए रवाना होगा। काफिले के गुजरने के दौरान पलचान से आगे अटल टनल की ओर केवल हल्के मोटर वाहन और आपातकालीन वाहनों को जाने की अनुमति होगी।
राष्ट्रपति के काफिले की वापसी और सुरक्षा व्यवस्था सामान्य होने के बाद यातायात को बहाल किया जाएगा। प्रशासन के अनुसार यातायात प्रतिबंध करीब दोपहर 2 बजे तक रहने की संभावना है। पर्यटकों को सलाह दी गई है कि 7 अक्तूबर को सुबह से दोपहर 2 बजे तक अटल टनल की यात्रा से बचें। यात्रा पर निकलने से पहले स्थानीय ट्रैफिक पुलिस की ओर से जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी लेने की भी सलाह दी गई है।
राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए भुंतर स्थित कुल्लू-मनाली एयरपोर्ट, सासे हेलीपैड के अलावा लाहौल-स्पीति और मंडी जिले के हेलीपैडों को भी रिजर्व रखा गया है। इन स्थानों का राष्ट्रपति के प्रवास के दौरान आवश्यकता पड़ने पर इस्तेमाल किया जा सकता है। राष्ट्रपति कार्यालय और एसपीजी की अनुमति के बिना इन एयरपोर्ट और हेलीपैड पर किसी भी वायुयान की लैंडिंग या टेकऑफ की अनुमति नहीं होगी।
ब्राहलड़ी और डुढाणा में जल्द बनेंगी संपर्क सड़कें, लगेंगे है...
हमीरपुर के ब्राहलड़ी और डुढाणा में संपर्क सड़कें व हैंडपंप जल्द बनेंगे। सुनील शर्मा बिट्टू ने स्कूल
सदियों पुरानी देव परंपरा के तहत चूड़धार रवाना हुए विजट महारा...
देवउत्थान एकादशी पर सरांह से चूड़धार रवाना हुए देव विजट महाराज, शिरगुल मंदिर में होगा पारंपरिक शाही
हमीरपुर महाविद्यालय के चार विद्यार्थियों ने निर्वाचन प्रतियो...
Hamirpur News: राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर के चार विद्यार्थियों ने जिला निर्वाचन साक्षरता प्रतियोगिता
मेहलरू में अगरबत्ती निर्माण प्रशिक्षण शुरू, महिलाओं को मिलेग...
Hamirpur News: मेहलरू में PNB RSETI का 12 दिवसीय अगरबत्ती निर्माण प्रशिक्षण शुरू, महिलाओं को मिलेगा
हमीरपुर में रैपिडो की शुरुआत, बाइक टैक्सी से सफर करना हुआ आस...
Hamirpur Rapido Service: सुजानपुर, नादौन और भोटा तक बाइक टैक्सी की सुविधा से यात्रियों को नया विकल्प
करियर पॉइंट विश्वविद्यालय में समर्थ स्पोर्ट्स मीट का शुभारंभ...
हमीरपुर के Career Point University में समर्थ स्पोर्ट्स मीट 2026 शुरू। अभिनेता नितिन मेहता ने विद्यार
पालमपुर में वृद्धजनों के सम्मान और गरिमापूर्ण जीवन का दिया स...
Palampur News: ब्रह्माकुमारी आश्रम में वृद्धजनों के सम्मान पर विशेष कार्यक्रम हुआ। राधा सूद, आईएएस च