ऊना में ड्राइविंग के नियम कड़े नशे में गाड़ी चलाने पर लाइसेंस सस्पेंड
ऊना में ड्राइविंग के नियम कड़े नशे में गाड़ी चलाने पर लाइसेंस सस्पेंड

Post by : Himachal Bureau

Jan. 29, 2026 12:54 p.m. 1660

जिला ऊना में अब ड्रंक एंड ड्राइव मामलों में चालक का लाइसेंस सस्पेंड किया जाएगा। उपायुक्त जतिन लाल ने इस मामले में सख्त रुख अपनाते हुए संबंधित विभागों को प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नशे की हालत में वाहन चलाना कानून का गंभीर उल्लंघन है और आमजन के जीवन तथा सड़क सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बनता है।

उपायुक्त जतिन लाल ने मंगलवार को डीआरडीए बैठक हाल में एन-कॉर्ड (राष्ट्रीय नार्को समन्वय पोर्टल) के तहत गठित जिला स्तरीय समिति और इसके बाद आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि ऊना जिले को नशामुक्त और सड़क दुर्घटनाओं से सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन और अधिक सख्त कदम उठाएगा। बैठक में एएसपी सुरेंद्र शर्मा, सहायक आयुक्त वरिंद्र शर्मा, एसडीएम ऊना अभिषेक मित्तल, एसडीएम हरोली विशाल शर्मा, एसडीएम गगरेट सौमिल गौतम, एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल, एसडीएम अंब पारस अग्रवाल, उपायुक्त आबकारी विशाल गोरला, सीएमओ डॉ. संजीव वर्मा, उपनिदेशक उच्च शिक्षा अनिल कुमार, उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा सोमलाल, डीएसपी मोहन रावत, डीएसपी अनिल पटियाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट्स की पहचान कर वहां सुधारात्मक कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरे किए जाएं, ताकि हादसों की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

जतिन लाल ने ‘अपना विद्यालय’ कार्यक्रम के तहत विद्यालय गोद लेने वाले अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे नियमित रूप से स्कूलों का दौरा करें और विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव, सड़क सुरक्षा, अनुशासन और नैतिक मूल्यों पर जागरूक करें।

साथ ही उन्होंने जिले में संचालित निजी नशा निवारण एवं पुनर्वास केंद्रों की सघन निगरानी के निर्देश दिए। इन केंद्रों में कार्यरत स्टाफ, स्वयंसेवियों और भर्ती व्यक्तियों का अद्यतन रिकॉर्ड पुलिस और प्रशासन के पास उपलब्ध होना चाहिए।

#हिमाचल प्रदेश #ब्रेकिंग न्यूज़ #राजनीति #ताज़ा खबरें #स्वास्थ्य लाभ #ऊना
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रैंक, सराज का नाम किया रोशन 1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इतिहास बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक कचरा हटाया हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी किए निर्देश मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंबर तक चलेगी यात्रा हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज हथलौंण की बेटी शिल्पा सोनी का चयन, बंगाणा में बनेंगी रसायन प्रवक्ता