Post by : Himachal Bureau
जिला सोलन के कसौली हेरिटेज मार्केट में हुए भीषण अग्निकांड के बाद जिला प्रशासन ने प्रभावित दुकानदारों को फौरी राहत प्रदान की है। उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस हादसे में प्रभावित सभी 8 दुकानदारों को तत्काल सहायता के रूप में 25-25 हजार रुपये की राशि प्रदान की गई है, ताकि शुरुआती समय में उन्हें कुछ आर्थिक सहारा मिल सके।
यह आग की घटना सुबह लगभग 04:00 बजे के आसपास सामने आई, जब स्थानीय लोगों ने मार्केट क्षेत्र से धुआं उठता देखा और तुरंत प्रशासन को सूचना दी। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस, अग्निशमन विभाग और बिजली बोर्ड की टीमें मौके पर पहुंच गईं और राहत कार्य शुरू कर दिया गया।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत चार अग्निशमन वाहन मौके पर भेजे गए। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत करते हुए कई घंटों की सघन कार्रवाई के बाद आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया। हालांकि तब तक काफी नुकसान हो चुका था और कई दुकानें जलकर क्षतिग्रस्त हो गई थीं।
इस अग्निकांड में कुल 8 दुकानदार प्रभावित हुए, जिनमें विभिन्न प्रकार की दुकानें शामिल थीं। इनमें गुरदीप आनंद (पुत्र गिरधारी लाल) की गिफ्ट आइटम शॉप, अविनाश सहगल (पुत्र नरेश कुमार) की गिफ्ट आइटम शॉप, गौरव कुमार गुप्ता (पुत्र सुरेश कुमार गुप्ता) की गिफ्ट शॉप, अमन चौपड़ा (पुत्र प्रकाश चौपड़ा) की मोमोज शॉप, बलदेव किशन (पुत्र मोहन लाल) की फास्ट फूड शॉप, रमेश कुमार (पुत्र राम लाल) की स्वीट्स शॉप, विशाल अग्रवाल (पुत्र कृष्णामूर्ति) का मेडिकल एवं जनरल स्टोर तथा भूपेंद्र सिंह (पुत्र अचरज सिंह) की फास्ट फूड दुकान शामिल हैं।
उपमंडलाधिकारी कसौली की प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार इस आग में लगभग 3 करोड़ रुपये की संपत्ति का नुकसान होने का अनुमान लगाया गया है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है, हालांकि प्रारंभिक स्तर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।
उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने कहा कि जिला प्रशासन आपदा की स्थिति में तुरंत सक्रिय होकर राहत और बचाव कार्य करता है। उन्होंने यह भी बताया कि प्रशासन समय-समय पर लोगों को आपदा से बचाव के लिए जागरूक करता रहता है ताकि ऐसी घटनाओं में नुकसान को कम किया जा सके। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत आपातकालीन नंबर 1077 पर संपर्क करें, जिससे समय रहते सहायता उपलब्ध कराई जा सके और बड़े नुकसान को रोका जा सके।
अधिक जानकारी और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें:
Youtube: https://www.youtube.com/shorts/U1cyG7ZT9z0
Facebook: https://www.facebook.com/reel/2046248639257438
Instagram: https://www.instagram.com/p/DXGgjoLjbJX/
ईशान किशन की धमाकेदार पारी से हैदराबाद ने राजस्थान को 57 रन ...
IPL मैच में Hyderabad ने Rajasthan Royals को 57 रन से हराया। Ishan Kishan की शानदार पारी, bowlers ने
हमीरपुर में अंबेडकर जयंती मनाई गई, संविधान निर्माता को किया ...
Ambedkar Jayanti पर देशभर में कार्यक्रम हुए। संविधान निर्माता को श्रद्धांजलि दी गई, Equality और Righ
पालमपुर में ऐतिहासिक मेले का समापन, आशीष बुटेल रहे मुख्य अति...
Palampur में Chhinj Mela समापन पर Ashish Butail शामिल हुए। Cultural Heritage और Rural Fair को बढ़ावा
एनएचपीसी भर्ती 2026: युवाओं के लिए अप्रेंटिसशिप का बड़ा मौका...
एनएचपीसी भर्ती 2026 में Apprentice पदों के लिए Online Apply शुरू, Govt Jobs का मौका, स्टाइपेंड और ट्
मंडी के सरकाघाट में छात्रा की हत्या, पुलिस ने हमलावर को हिरा...
सरकाघाट में 19 वर्षीय छात्रा की हत्या, Police ने Accused को हिरासत में लिया, Darat बरामद, Forensic T
फोर्टिस मोहाली में सफल रोबोटिक सर्जरी से 61 वर्षीय मरीज को म...
Fortis Mohali में Robotic Surgery और Rezum Therapy से 61 वर्षीय मरीज का सफल इलाज, किडनी ट्यूमर और Pr
मंडी में सनसनीखेज वारदात, कॉलेज जा रही छात्रा की गला काटकर ह...
मंडी में college जा रही छात्रा की murder, police जांच जारी, CCTV फुटेज खंगाले जा रहे, आरोपियों की तल