Post by : Himachal Bureau
जिला सिरमौर के धौलाकुंआ स्थित क्षेत्रीय बागवानी अनुसंधान केंद्र में राजकीय उच्च विद्यालय धायली (ददाहू) के कक्षा छठी से आठवीं तक के 30 विद्यार्थियों का पूर्व-व्यावसायिक शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किया गया। इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को बागवानी, कृषि और प्राकृतिक खेती से जुड़े व्यावहारिक ज्ञान से परिचित कराना था।
इस अवसर पर सहायक निदेशक अनुसंधान डा. प्रियंका ठाकुर ने विद्यार्थियों को ड्रैगन फ्रूट, लीची, रंगीन आम और किन्नू जैसे उपोष्णकटिबंधीय फलों की पहचान, उत्पादन तकनीक और उनके पोषण महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने फल-फूलों के दैनिक जीवन में महत्व और प्राकृतिक खेती की अवधारणा को भी विस्तार से समझाया।
विद्यार्थियों को गेंदा और डहलिया जैसे सजावटी फूलों, हिमाचल की देशी सजावटी प्रजातियों और उनके प्रवर्धन तरीकों की जानकारी दी गई। साथ ही फल-सब्जियों के पोषण मूल्य और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण पर भी चर्चा की गई।
युवा पेशेवर सिमरन कश्यप ने विद्यार्थियों को ड्राई फ्लावर प्रयोगशाला का भ्रमण करवाया और सजावटी फूलों व कृषि अपशिष्ट से तैयार मूल्य संवर्धित उत्पादों की जानकारी दी। इसके अलावा किन्नू, स्ट्रॉबेरी, अमरूद और आम जैसी फसलों के साथ शीतकालीन वार्षिक फूलों की अंतरफसली प्रणाली भी समझाई गई।
फील्ड वर्कर बलबीर ने सेब की टंग ग्राफ्टिंग और टी-बडिंग सहित विभिन्न उपोष्णकटिबंधीय फलों की प्रवर्धन तकनीकों का प्रत्यक्ष प्रशिक्षण दिया। भ्रमण के दौरान फील्ड असिस्टेंट ग्रेड-1 राकेश, विद्यालय के शिक्षक पवन कुमार, विक्रम कुमार, सचिन कुमार तथा विद्यालय प्रबंधन समिति की सदस्य कमलेश और ममता भी उपस्थित रहीं।
डा. प्रियंका ठाकुर ने बताया कि यह शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक रहा, जिससे उनमें बागवानी, कृषि और प्राकृतिक खेती के प्रति रुचि विकसित हुई है।
मणिमहेश यात्रा 2026: पंजीकरण जरूरी, प्लास्टिक और तंबाकू पर र...
Manimahesh Yatra 2026 में श्रद्धालुओं के लिए Registration अनिवार्य, छोटे प्लास्टिक पैकेट और बोतलों प
मां आशापुरी मंदिर का इतिहास, पांडवों से जुड़ी हैं कई मान्यता...
Maa Ashapuri Temple: पांडव काल से जुड़ा मंदिर इतिहा
चंबा मिंजर मेला समापन समारोह में CM सुक्खू करेंगे अध्यक्षता,...
चंबा मिंजर मेला 2026 के समापन समारोह में CM Sukhu शामिल होंगे, मेडिकल कॉलेज अस्पताल भवन समेत कई विका
किन्नर कैलाश यात्रा शुरू, पहले दिन 115 श्रद्धालुओं ने किया प...
Himachal News: Kinner Kailash Yatra शुरू, पहले दिन 115 श्रद्धालु रवाना। Online Registration जारी, Fi
मणिमहेश यात्रा 2026: श्रद्धालुओं के लिए ऑनलाइन पंजीकरण अनिवा...
Manimahesh Yatra 2026 में Online Registration, Chamba News, Yatra Update, Pilgrims Safety के लिए नई
गुरु पूर्णिमा 2026: गुरु महिमा, आस्था और भारतीय संस्कृति का ...
Guru Purnima 2026 पर जानें Guru Purnima, Guru Purnima 2026, Vyas Purnima, Guru Importance, Indian Cu
कॉमनवेल्थ गेम्स में सर्वेश कुशारे ने हाई जंप में जीता रजत पद...
Commonwealth Games, Sarvesh Kushare, High Jump, Silver Medal, India Athletics में भारत को मिला रजत प