Post by : Himachal Bureau
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के पांवटा साहिब क्षेत्र में जंगली हाथियों की गतिविधियों ने वन विभाग और स्थानीय ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। वन मंडल पांवटा साहिब की माजरा रेंज के अंतर्गत सतीवाला बीट में हाथियों की मौजूदगी के स्पष्ट संकेत मिले हैं, जिसके बाद विभाग ने क्षेत्र में निगरानी तेज कर दी है।
वन विभाग के अनुसार रिजर्व फॉरेस्ट मस्तअली (सी-1 और सी-2) क्षेत्र में हाथियों के झुंड की गतिविधियों के साक्ष्य मिले हैं। इस दौरान हाथियों ने जंगल में कई छोटे पेड़ों को नुकसान पहुंचाया है। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने निरीक्षण कर जमीन पर मिले पदचिन्हों के आधार पर अनुमान लगाया है कि क्षेत्र में 3 से 4 जंगली हाथियों का झुंड सक्रिय है।
जानकारी के अनुसार हाथियों का यह झुंड रात के समय मस्तअली क्षेत्र में रुकने के बाद कोठेवाली की ओर बढ़ गया है। कोठेवाली के आगे सिंबलवाड़ा नेशनल पार्क का इलाका शुरू होता है, इसलिए संभावना जताई जा रही है कि हाथी अब पार्क के घने जंगलों की ओर बढ़ सकते हैं।
हाथियों की मौजूदगी को देखते हुए वन विभाग ने आसपास के क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। डीएफओ वेद प्रकाश शर्मा, एसीएफ आदित्य शर्मा और रेंज अधिकारी सचिन शर्मा ने क्षेत्र का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया और निगरानी व्यवस्था को मजबूत किया।
वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे विशेष रूप से रात के समय बाहर निकलने से बचें और जंगल या खेतों की ओर अकेले जाने से परहेज करें। विभाग ने यह भी कहा है कि हाथियों की गतिविधि दिखाई देने पर स्वयं कोई जोखिम न उठाएं और तुरंत वन विभाग को सूचना दें।
प्रशासन का कहना है कि जंगली हाथियों की आवाजाही से जन-धन के नुकसान की संभावना बनी रहती है। ऐसे में स्थानीय लोगों की सतर्कता और विभाग के साथ सहयोग बेहद जरूरी है ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स
मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंब...
Manimahesh Yatra 2026 के पहले दिन 253 श्रद्धालु रवाना हुए। Heli Taxi सेवा भी शुरू, 20 सितंबर तक चलेग
हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंद...
हिमाचल में Swine Flu के 4 मामले मिले। जानें H1N1 Virus के लक्षण, बचाव के उपाय और कब लेनी चाहिए डॉक्ट
हथलौंण की बेटी शिल्पा सोनी का चयन, बंगाणा में बनेंगी रसायन प...
हथलौंण की शिल्पा सोनी ने Commission Exam पास कर Lecturer Chemistry पद हासिल किया, बंगाणा विद्यालय मे