आज मौसम साफ कल ऊँचाई वाले क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी की संभावना
आज मौसम साफ कल ऊँचाई वाले क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी की संभावना

Post by : Himachal Bureau

Feb. 17, 2026 10:06 a.m. 2284

हिमाचल प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मंगलवार यानी आज मौसम साफ रहेगा। राजधानी शिमला सहित अधिकांश हिस्सों में आज धूप खिली रहेगी।

कल बुधवार को ऊँचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। सोमवार को प्रदेश के सभी हिस्सों में मौसम साफ रहा और गर्माहट बढ़ी रही। अधिकतम तापमान सामान्य से 4–7 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, इस सर्दी के मौसम में अब तक कुल वर्षा सामान्य से 27 प्रतिशत कम रही है। 1 जनवरी से 16 फरवरी 2026 तक 101.9 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड हुई, जबकि सामान्य वर्षा 139.2 मिलीमीटर है। चंबा में 45 प्रतिशत, किन्नौर में 59 प्रतिशत, कांगड़ा में 24 प्रतिशत, कुल्लू में 10 प्रतिशत, लाहौल-स्पीति में 26 प्रतिशत कम बारिश हुई है। वहीं बिलासपुर में 5 प्रतिशत, हमीरपुर में 10 प्रतिशत, सोलन में 27 प्रतिशत और ऊना में 51 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई।

शिमला मौसम विज्ञान केंद्र का कहना है कि राज्य के अधिकांश हिस्सों में 22 फरवरी तक मौसम शुष्क बना रहेगा। 18 फरवरी को कुछ ऊँचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। मनाली, सोलंग नाला और अटल टनल रोहतांग में पर्यटक साफ मौसम और बर्फ का आनंद ले रहे हैं। अटल टनल रोहतांग के रास्ते 24 दिनों के बाद बस सेवा फिर से शुरू हुई, हालांकि उदयपुर-केलांग ट्रायल बस को तोजिंग नाला के पास बर्फ जमने के कारण वापस लौटना पड़ा।

रात के न्यूनतम तापमान में शिमला में 8.0 डिग्री, सुंदरनगर 6.2, भुंतर 5.0, कल्पा 1.8, धर्मशाला 7.0, ऊना 7.8, मनाली 2.2, सोलन 4.2 और कुकुमसेरी में माइनस 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिन के अधिकतम तापमान सोमवार को ऊना में 28.4 डिग्री, मंडी में 26.2, शिमला में 18.5 और मनाली में 17.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुए।

#मौसम अपडेट #शिमला #हिमाचल प्रदेश #ब्रेकिंग न्यूज़
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इतिहास बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक कचरा हटाया हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी किए निर्देश मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंबर तक चलेगी यात्रा हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज हथलौंण की बेटी शिल्पा सोनी का चयन, बंगाणा में बनेंगी रसायन प्रवक्ता हिमाचल में 4.0 तीव्रता का भूकंप, शिमला समेत 5 जिलों में झटके