Post by : Himachal Bureau
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शिमला पुलिस की स्पेशल सेल टीम ने चिट्टे के साथ एक पुलिस कांस्टेबल समेत तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 9.480 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है।
पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई बुधवार देर रात शोघी बैरियर पर गश्त के दौरान की गई। स्पेशल सेल की टीम ने एक संदिग्ध कार को जांच के लिए रोका। तलाशी लेने पर कार से चिट्टा बरामद हुआ, जिसके बाद कार में सवार तीनों युवकों को मौके पर ही हिरासत में ले लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकास कुमार (32) निवासी नौहराधार, जिला सिरमौर, राहुल कुमार (35) निवासी जुन्गा, जिला शिमला और गौरव भारद्वाज (23) निवासी जोगिंद्रनगर, जिला मंडी के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि इनमें से एक आरोपी शिमला में ही तैनात पुलिस कांस्टेबल है।
इस मामले में थाना बालूगंज में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। एसएसपी शिमला संजीव गांधी ने बताया कि नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही प्रदेश सरकार ने चिट्टे के मामलों में संलिप्त पाए जाने पर एक इंस्पेक्टर सहित 11 पुलिस कर्मियों को सेवा से बर्खास्त किया था। इसके बावजूद विभाग के भीतर से इस तरह का मामला सामने आना गंभीर चिंता का विषय माना जा रहा है।
मुख्यमंत्री सुक्खू ने बजट सत्र में पेश की हिमाचल के विकास और...
Himachal Budget 2026: CM Sukhu ने Development, Employment, Agriculture और Tourism योजनाओं से आम जनता
औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में नाली में मिला युवक का शव, पुलिस न...
Baddi, Barotiwala थाना क्षेत्र के नैना अपार्टमेंट के पास युवक का Suspicious Death, शव Postmortem के
डलहौजी में सड़क हादसा: खाई में गिरी कार, दो युवकों की मौत, च...
Dalhousie के Jandari Ghat-Karelnu Road पर सड़क हादसे में दो युवकों की मौत और चार गंभीर Injured, पुलि
पेट्रोल और हाई स्पीड डीजल पर नया उपकर, अनाथ बच्चों और विधवाओ...
Himachal सरकार Petrol और Diesel पर Cess लगाकर Orphan और Widow Support के लिए Fund बनाएगी, कमजोर वर्ग
सुजानपुर की बेटी स्वाति ठाकुर बनीं सहायक प्रोफेसर, क्षेत्र म...
सुजानपुर की Swati Thakur ने Assistant Professor बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया, मेहनत और dedication स
हिमाचल बजट में आत्मनिर्भरता पर जोर, किसानों और मछुआरों के लि...
हिमाचल Budget 2026 में किसानों के लिए MSP बढ़ा, Fisheries Sector को बढ़ावा, Self Reliance पर सरकार क
बिलासपुर की छात्रा शिवानी ने HPTU परीक्षा में पहला स्थान हास...
बिलासपुर की Student Shivani ने HPTU Exam में प्रथम स्थान हासिल किया, Shiva Institute of Pharmacy का