Post by : Himachal Bureau
राजधानी शिमला में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे सख्त अभियान के तहत जिला पुलिस ने एक आदतन नशा तस्कर पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने पीट एनडीपीएस एक्ट के तहत आरोपी को निरोधात्मक हिरासत में लेते हुए तीन महीने के लिए एमसी जेल कंडा भेज दिया है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, नशा तस्करी जैसे गंभीर अपराधों में बार-बार शामिल होने वाले अपराधियों पर सख्त कदम उठाने और उन्हें समाज से अलग रखने के उद्देश्य से पीट एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों को प्रभावी रूप से लागू किया जा रहा है। इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य जिले में नशे के नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करना है।
इसी क्रम में आरोपी अश्विन आहलूवालिया पुत्र भूपेंद्र आहलूवालिया, निवासी राज निवास बीसीएस न्यू शिमला के खिलाफ धारा 3(1) पीट एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी की लगातार आपराधिक गतिविधियों और नशा तस्करी में सक्रिय भूमिका को देखते हुए यह कठोर निर्णय लिया गया।
इस कार्रवाई को हिमाचल प्रदेश सरकार की मंजूरी के बाद अमल में लाया गया, जिसके तहत निरोधात्मक डिटेंशन आदेश जारी किए गए और आरोपी को जेल भेज दिया गया। एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस नशा तस्करी के मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है।
इसी बीच शिमला पुलिस ने एक अन्य कार्रवाई में चिट्टा तस्करी के एक मामले का भी खुलासा किया है। स्पेशल सेल शिमला और थाना वेस्ट की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक कार से 14 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि जय सिंगला पुत्र मनोज कुमार, निवासी गांव बसाल जिला सोलन, एक कार में शोघी की ओर से तारादेवी होते हुए शिमला की तरफ चिट्टा की सप्लाई करने आ रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत नाकाबंदी की और संदिग्ध वाहन को रोककर जांच की।
तलाशी के दौरान वाहन से 14 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया, जिसके बाद आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। एसएसपी शिमला ने कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ यह अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा और किसी भी कीमत पर नशे के कारोबार को पनपने नहीं दिया जाएगा।
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रै...
मंडी की मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में ऑल इंडिया 65वीं रैंक हासिल कर सराज और हिमाचल का नाम रोशन कि
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स
मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंब...
Manimahesh Yatra 2026 के पहले दिन 253 श्रद्धालु रवाना हुए। Heli Taxi सेवा भी शुरू, 20 सितंबर तक चलेग
हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंद...
हिमाचल में Swine Flu के 4 मामले मिले। जानें H1N1 Virus के लक्षण, बचाव के उपाय और कब लेनी चाहिए डॉक्ट