Post by : Himachal Bureau
हिमाचल प्रदेश के कुमारसैन उपमंडल के लवाण गांव में बीती रात चोरों ने दो घरों में सेंध लगाकर लाखों रुपए के सोने-चांदी के गहने और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद इलाके में लोगों में डर का माहौल है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता मोहन लाल डोगरा, निवासी गांव चलान डाकघर किंगल ने पुलिस को बताया कि 14 मार्च की रात करीब 9:30 बजे उनका पूरा परिवार खाना खाने के बाद सो गया था। रात के समय किसी को भी घर में चोरी की भनक नहीं लगी।
अगले दिन सुबह करीब 7 बजे जब उनकी पत्नी पूजा कक्ष में सफाई करने के लिए गईं तो वहां रखा ट्रंक गायब था। इसके बाद परिवार के लोगों ने घर के आसपास ट्रंक की तलाश शुरू की। कुछ देर बाद घर से करीब 150 मीटर दूर झाड़ियों में ट्रंक टूटा हुआ मिला और उसके अंदर रखा सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था।
मोहन लाल के घर से सोने का किटी सेट, एक जोड़ी कान के टॉप्स, मंगलसूत्र, दो नाक की तीलियां, दो चांदी की अंगूठियां, एक जोड़ी झुमके, दो जोड़ी पायल, एक चेन, एक चांदी का गिलास और एक छोटी चम्मच चोरी हो गई। चोरी हुए गहनों और सामान की कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है।
चोरों ने इसी रात गांव के एक अन्य व्यक्ति पूर्ण चंद के घर को भी निशाना बनाया। उनके घर में भी सेंध लगाकर चोर कीमती सामान ले गए। पूर्ण चंद के घर से तीन चेन वाला सोने का मंगलसूत्र, चार सोने की अंगूठियां, एक सोने का गोऊ, एक जोड़ी सोने के बरागर और सहारे तथा करीब 40 हजार रुपए की नकदी चोरी कर ली गई।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र में जांच शुरू की। पुलिस ने दोनों मामलों को लेकर भारतीय न्याय संहिता की धारा 305 और 331(4) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और चोरों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
रोहड़ू में वृद्धावस्था पेंशन में फर्जीवाड़ा, कम उम्र के लोग ...
Shimla के Rohru क्षेत्र में Pension Scam का खुलासा, कम उम्र के लोग Old Age Pension ले रहे, Record जा
हिमाचल में नशा तस्करों पर कार्रवाई, सोलन-बद्दी में तीन आरोपी...
Himachal में Drug Smuggling के खिलाफ Police Action तेज, Solan, Baddi और Nalagarh से Opium, Heroin और
अंब गांव में शादी से पहले युवती गायब, परिजनों के आरोपों से म...
Una के Amb क्षेत्र में शादी से पहले लापता युवती का मामला, परिजनों ने युवक पर आरोप लगाया, Police जांच
हिमाचल के कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि से फसलें खराब, ताप...
हिमाचल में Snowfall और Hailstorm से मौसम बदला, कई इलाकों में तापमान गिरा और Weather Alert जारी, फसलो
सड़क पार करते समय हादसा, पिकअप की टक्कर से बच्ची की जान गई...
Shimla के Kotkhai में दर्दनाक road accident, तेज रफ्तार vehicle की टक्कर से 4 साल की बच्ची की मौत, f
आईपीएल में गर्लफ्रेंड कल्चर पर बीसीसीआई लाएगा नए नियम...
IPL 2026 के दौरान खिलाड़ियों के साथ पार्टनर रहने पर BCCI सख्त, टीम अनुशासन और सुरक्षा को देखते हुए न
हिमाचल में मौसम का बदला मिजाज, बर्फबारी और तेज हवाओं से परेश...
Himachal में बर्फबारी, rain और तेज आंधी से मौसम बदला, सेब और गेहूं की फसल को नुकसान, कई इलाकों में a