Post by : Himachal Bureau
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध मंडी शिवरात्रि महोत्सव 2026 में इस बार लोकल कलाकारों के लिए खास अवसर मिलने जा रहे हैं। वॉयस ऑफ शिवरात्रि के माध्यम से स्थानीय नवोदित कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलेगा। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त मंडी गुरसिमर सिंह ने दी।
उन्होंने बताया कि महोत्सव के तहत वॉयस ऑफ शिवरात्रि के टॉप-10 प्रतिभागियों के चयन और सांस्कृतिक संध्याओं में भाग लेने के लिए गायन व नृत्य ऑडिशन का आयोजन 3 से 7 फरवरी तक किया जाएगा। सभी ऑडिशन मंडी के पड्डल मैदान स्थित युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के टेबल टेनिस हॉल में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक होंगे।
पहली बार विशेष बच्चों को मंच देने के उद्देश्य से स्पेशल चाइल्ड हंट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें दिव्यांग बच्चों के गायन और नृत्य ऑडिशन 2 फरवरी को एक ही दिन आयोजित किए जाएंगे।
ऑडिशन शेड्यूल के अनुसार, 3 फरवरी को मंडी सदर, कोटली, बालीचौकी और धर्मपुर के कलाकारों के ऑडिशन होंगे। 4 फरवरी को बल्ह, सरकाघाट, पधर और जोगिंद्रनगर के कलाकार भाग लेंगे। 5 फरवरी को करसोग, गोहर, सुंदरनगर और थुनाग उपमंडलों के कलाकार ऑडिशन देंगे। 6 फरवरी को अन्य जिलों के कलाकारों के ऑडिशन होंगे, जबकि 7 फरवरी को केवल नृत्य (शास्त्रीय, लोक और समकालीन) प्रतिभागियों के ऑडिशन लिए जाएंगे, जिसमें मंडी सहित सभी जिलों के कलाकार भाग ले सकेंगे।
अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि वॉयस ऑफ शिवरात्रि में भाग लेने के लिए आवेदक की आयु 1 जनवरी 2026 को कम से कम 16 वर्ष होनी चाहिए। प्रतियोगिता में केवल एकल गायन को शामिल किया गया है, जबकि युगल या समूह प्रस्तुतियां मान्य नहीं होंगी। प्रदेश के सभी जिलों के प्रतिभागी इसमें भाग ले सकते हैं।
वॉयस ऑफ शिवरात्रि का फाइनल महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या में सेरी मंच पर आयोजित किया जाएगा, जहां विजेता की घोषणा भी की जाएगी। वहीं, पिछले वर्ष के प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को बिना ऑडिशन के सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुति का अवसर दिया जाएगा।
ऑडिशन के लिए इच्छुक कलाकार अपने आवेदन अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय में सीधे या ईमेल के माध्यम से जमा कर सकते हैं। दिव्यांग बच्चों के ऑडिशन के लिए आवेदन जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास कार्यालय में जमा किए जा सकते हैं।
अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि ऑडिशन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और अब तक 60 से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।
रोहड़ू में वृद्धावस्था पेंशन में फर्जीवाड़ा, कम उम्र के लोग ...
Shimla के Rohru क्षेत्र में Pension Scam का खुलासा, कम उम्र के लोग Old Age Pension ले रहे, Record जा
हिमाचल में नशा तस्करों पर कार्रवाई, सोलन-बद्दी में तीन आरोपी...
Himachal में Drug Smuggling के खिलाफ Police Action तेज, Solan, Baddi और Nalagarh से Opium, Heroin और
अंब गांव में शादी से पहले युवती गायब, परिजनों के आरोपों से म...
Una के Amb क्षेत्र में शादी से पहले लापता युवती का मामला, परिजनों ने युवक पर आरोप लगाया, Police जांच
हिमाचल के कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि से फसलें खराब, ताप...
हिमाचल में Snowfall और Hailstorm से मौसम बदला, कई इलाकों में तापमान गिरा और Weather Alert जारी, फसलो
सड़क पार करते समय हादसा, पिकअप की टक्कर से बच्ची की जान गई...
Shimla के Kotkhai में दर्दनाक road accident, तेज रफ्तार vehicle की टक्कर से 4 साल की बच्ची की मौत, f
आईपीएल में गर्लफ्रेंड कल्चर पर बीसीसीआई लाएगा नए नियम...
IPL 2026 के दौरान खिलाड़ियों के साथ पार्टनर रहने पर BCCI सख्त, टीम अनुशासन और सुरक्षा को देखते हुए न
हिमाचल में मौसम का बदला मिजाज, बर्फबारी और तेज हवाओं से परेश...
Himachal में बर्फबारी, rain और तेज आंधी से मौसम बदला, सेब और गेहूं की फसल को नुकसान, कई इलाकों में a