Post by : Himachal Bureau
देवभूमि हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला किन्नौर में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जिले के निचार खंड की ग्राम पंचायत उरनी में एक सिंचाई नहर से करीब चार से पांच माह के भ्रूण का शव बरामद हुआ है। अमानवीयता की हद तब पार हो गई जब पता चला कि भ्रूण को बेसन के एक थैले में लपेटकर नहर में फेंका गया था।
जानकारी के अनुसार यह घटना उरनी गांव के समीप बाखरेनदेन नामक स्थान की है। बुधवार शाम करीब 6:30 बजे गांव के कुछ युवकों की नजर बर्फ के बीच बह रही सिंचाई नहर में पड़े एक संदिग्ध थैले पर पड़ी। पास जाकर देखने पर उसमें भ्रूण का शव मिलने से हड़कंप मच गया। युवकों ने तुरंत ग्रामीणों और पुलिस को इसकी सूचना दी।
सूचना मिलते ही थाना टापरी के प्रभारी लालचंद और एएसआई सन्नी बौद्ध की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लिया। प्राथमिक जांच के लिए शव को पीएचसी उरनी लाया गया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए शव को फोरेंसिक जांच के लिए आईजीएमसी शिमला के फोरेंसिक मेडिसिन विभाग भेजा गया है। एसपी किन्नौर सुशील कुमार शर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस जघन्य कृत्य को किसने अंजाम दिया। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की गहन जांच कर रही है।
रोहड़ू में वृद्धावस्था पेंशन में फर्जीवाड़ा, कम उम्र के लोग ...
Shimla के Rohru क्षेत्र में Pension Scam का खुलासा, कम उम्र के लोग Old Age Pension ले रहे, Record जा
हिमाचल में नशा तस्करों पर कार्रवाई, सोलन-बद्दी में तीन आरोपी...
Himachal में Drug Smuggling के खिलाफ Police Action तेज, Solan, Baddi और Nalagarh से Opium, Heroin और
अंब गांव में शादी से पहले युवती गायब, परिजनों के आरोपों से म...
Una के Amb क्षेत्र में शादी से पहले लापता युवती का मामला, परिजनों ने युवक पर आरोप लगाया, Police जांच
हिमाचल के कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि से फसलें खराब, ताप...
हिमाचल में Snowfall और Hailstorm से मौसम बदला, कई इलाकों में तापमान गिरा और Weather Alert जारी, फसलो
सड़क पार करते समय हादसा, पिकअप की टक्कर से बच्ची की जान गई...
Shimla के Kotkhai में दर्दनाक road accident, तेज रफ्तार vehicle की टक्कर से 4 साल की बच्ची की मौत, f
आईपीएल में गर्लफ्रेंड कल्चर पर बीसीसीआई लाएगा नए नियम...
IPL 2026 के दौरान खिलाड़ियों के साथ पार्टनर रहने पर BCCI सख्त, टीम अनुशासन और सुरक्षा को देखते हुए न
हिमाचल में मौसम का बदला मिजाज, बर्फबारी और तेज हवाओं से परेश...
Himachal में बर्फबारी, rain और तेज आंधी से मौसम बदला, सेब और गेहूं की फसल को नुकसान, कई इलाकों में a