Author : Rajesh Vyas
नगर निगम पालमपुर चुनाव की मतगणना प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम पालमपुर डॉ. ओपी यादव ने की। बैठक में सभी वार्डों के प्रत्याशियों को बुलाया गया और आगामी 31 मई को होने वाली मतगणना प्रक्रिया को लेकर विस्तार से जानकारी साझा की गई।
बैठक के दौरान एसडीएम डॉ. ओपी यादव ने प्रत्याशियों को चुनाव आयोग के सभी नियमों और दिशा-निर्देशों से अवगत कराया। उन्होंने स्पष्ट किया कि मतगणना 31 मई को शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा राजकीय महाविद्यालय में सुबह 9 बजे शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि पूरी प्रक्रिया को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण बनाने के लिए सभी की जिम्मेदारी अहम है।
एसडीएम ने सभी प्रत्याशियों से अपील की कि वे सुबह 8 बजे अपने-अपने गणना एजेंटों के साथ निर्धारित स्थान पर पहुंच जाएं और प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं में पूरा सहयोग करें। उन्होंने यह भी कहा कि मतगणना केंद्र में अनुशासन बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो।
बैठक में प्रत्याशियों की शंकाओं का समाधान भी किया गया और उन्हें मतगणना केंद्र के भीतर सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश नियम और प्रक्रिया से संबंधित सभी जानकारी विस्तार से दी गई। इस दौरान प्रशासन ने बताया कि पूरी व्यवस्था को सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। एसडीएम ने स्पष्ट किया कि मतगणना केंद्र में मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। साथ ही सभी प्रत्याशियों से चुनावी खर्च का विवरण तय समय सीमा के भीतर जमा करने की अपील की गई।
इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि मतगणना केंद्र के 100 मीटर के दायरे में किसी भी प्रकार के अनाधिकृत वाहनों की आवाजाही पर सख्त रोक रहेगी। इस बैठक में नायब तहसीलदार अमृतपाल, इलेक्शन कानूनगो अनीश धीमान, नोडल अधिकारी वैभव कालिया सहित कई अधिकारी और प्रत्याशी उपस्थित रहे।
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रै...
मंडी की मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में ऑल इंडिया 65वीं रैंक हासिल कर सराज और हिमाचल का नाम रोशन कि
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स
मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंब...
Manimahesh Yatra 2026 के पहले दिन 253 श्रद्धालु रवाना हुए। Heli Taxi सेवा भी शुरू, 20 सितंबर तक चलेग
हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंद...
हिमाचल में Swine Flu के 4 मामले मिले। जानें H1N1 Virus के लक्षण, बचाव के उपाय और कब लेनी चाहिए डॉक्ट