भवारना पंचायत के नवनिर्वाचित प्रधान सौरभ डोगर ने बाजार में किया जनसंपर्क
भवारना पंचायत के नवनिर्वाचित प्रधान सौरभ डोगर ने बाजार में किया जनसंपर्क

Author : Rajesh Vyas

May 29, 2026 5:03 p.m. 1680

भवारना : भवारना पंचायत के नवनिर्वाचित प्रधान सौरभ डोगर ने शुक्रवार को भवारना बाजार में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने बाजार क्षेत्र के दुकानदारों और स्थानीय लोगों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उनका अभिवादन किया और चुनाव में मिले समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया।

एक विशाल काफिले के साथ सौरभ डोगर ने भवारना के खैरा चौक से लेकर राधा कृष्ण मंदिर तक पैदल भ्रमण किया। उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक और स्थानीय निवासी मौजूद रहे। जनसंपर्क के दौरान बाजार क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला और लोगों ने नए प्रधान का गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस अवसर पर सौरभ डोगर ने कहा कि उनका लक्ष्य भवारना पंचायत को एक आदर्श पंचायत के रूप में विकसित करना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पंचायत क्षेत्र में जहां-जहां मूलभूत सुविधाओं की कमी है, वहां प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सड़क, पानी, सफाई, स्ट्रीट लाइट और अन्य जनसुविधाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।

नवनिर्वाचित प्रधान ने कहा कि भवारना क्षेत्र एक प्रमुख व्यापारिक केंद्र है, जहां आसपास के कई गांवों से लोग खरीदारी के लिए आते हैं। ऐसे में बाजार में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाना बेहद जरूरी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर ठोस कदम उठाए जाएंगे, ताकि दुकानदारों और आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

सौरभ डोगर ने यह भी कहा कि शीघ्र ही स्थानीय लोगों के साथ एक बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें पंचायत क्षेत्र में आ रही समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। बैठक के बाद प्रशासन के सहयोग से समस्याओं के समाधान के लिए कार्य योजना तैयार की जाएगी।

उन्होंने कहा कि जनता ने जिन उम्मीदों के साथ उन्हें चुना है, उन पर खरा उतरने के लिए वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे और भवारना पंचायत के सर्वांगीण विकास के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

#हिमाचल प्रदेश #ब्रेकिंग न्यूज़ #राजनीति #ताज़ा खबरें #कांगड़ा समाचार
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रैंक, सराज का नाम किया रोशन 1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इतिहास बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक कचरा हटाया हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी किए निर्देश मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंबर तक चलेगी यात्रा हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज हथलौंण की बेटी शिल्पा सोनी का चयन, बंगाणा में बनेंगी रसायन प्रवक्ता