नगर निगम पालमपुर में कचरा पृथक्करण को लेकर बैठक, सख्त निर्देश जारी
नगर निगम पालमपुर में कचरा पृथक्करण को लेकर बैठक, सख्त निर्देश जारी

Author : Rajesh Vyas

May 13, 2026 4:53 p.m. 1752

नगर निगम पालमपुर में आज दोपहर 12 बजे एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें होटल, रेस्टोरेंट, होमस्टे, व्यापार मंडल, सब्जी मंडी और अन्य व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस बैठक की अध्यक्षता नगर निगम आयुक्त ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य कचरा पृथक्करण और स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाना था।

बैठक में नगर निगम आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा कि अब सभी नागरिकों और संस्थानों को अपने घरों और प्रतिष्ठानों से निकलने वाले कचरे को अलग-अलग करना अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा कि गीला और सूखा कचरा अलग-अलग देना जरूरी है, अन्यथा नगर निगम द्वारा नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी और जुर्माना लगाया जाएगा।

बैठक में यह भी चर्चा की गई कि बाजार क्षेत्रों में कचरा प्रबंधन को और बेहतर बनाने के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी। प्रमुख बाजारों में रात के समय, जब दुकानें बंद होती हैं, उस दौरान गीले कचरे के निपटान के लिए विशेष कचरा संग्रहण वाहन चलाने पर विचार किया गया है, ताकि सफाई व्यवस्था बेहतर बनी रहे। व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुरिंद्र कुमार सूद ने बैठक में सुझाव दिया कि बाजार के कुछ संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं, जहां लोग कचरा फेंकते हैं या गंदगी फैलाते हैं। उन्होंने कहा कि इससे लोगों में जागरूकता बढ़ेगी और नियमों का पालन सुनिश्चित होगा।

इसके अलावा बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि कांच, थर्मोकोल और भारी कचरे जैसे गद्दे आदि के निपटान के लिए नगर निगम विशेष व्यवस्था करेगा। इसके तहत सप्ताह में एक बार या 15 दिनों के अंतराल पर विशेष वाहन भेजकर इस प्रकार के कचरे का संग्रहण किया जाएगा। नगर निगम आयुक्त ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे स्वच्छता व्यवस्था में सहयोग करें और स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में योगदान दें। उन्होंने कहा कि पालमपुर को स्वच्छ और सुंदर शहर बनाने के लिए हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है।

बैठक में यह भी जोर दिया गया कि कचरा प्रबंधन केवल नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह सामूहिक जिम्मेदारी है। यदि सभी लोग नियमों का पालन करेंगे तो शहर को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण दिया जा सकता है। अधिकारियों ने कहा कि आने वाले दिनों में नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और स्वच्छता व्यवस्था को पूरी तरह से लागू किया जाएगा।

#हिमाचल प्रदेश #ब्रेकिंग न्यूज़ #ताज़ा खबरें #भारत समाचार #भारतीय खबरें #कांगड़ा समाचार
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रैंक, सराज का नाम किया रोशन 1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इतिहास बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक कचरा हटाया हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी किए निर्देश मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंबर तक चलेगी यात्रा हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज हथलौंण की बेटी शिल्पा सोनी का चयन, बंगाणा में बनेंगी रसायन प्रवक्ता