Post by : Himachal Bureau
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के फतेहपुर में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक गंभीर घटना सामने आई है। यहां घरेलू विवाद की शिकायत पर कार्रवाई के लिए पहुंचे पुलिस अधिकारी पर जानलेवा हमला किया गया। हमले में सहायक उपनिरीक्षक (ASI) इंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, 25 जनवरी की रात तुहाड़ पंचायत हटली निवासी महिला ज्योती बाला ने पुलिस हेल्पलाइन 112 पर अपने पति बुधी सिंह के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत मिलते ही पुलिस थाना फतेहपुर के जांच अधिकारी ASI इंद्र सिंह पंचायत प्रतिनिधियों के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
इसी दौरान महिला का पति बुधी सिंह अचानक मौके पर आया और पीछे से ASI इंद्र सिंह पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। पंचायत प्रतिनिधियों ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन हमले के दौरान कुल्हाड़ी ASI के सिर पर लग गई, जिससे उन्हें गंभीर चोट आई और खून बहने लगा।
घटना के बाद पंचायत प्रतिनिधियों और अन्य पुलिस कर्मियों की तत्परता से स्थिति को तुरंत नियंत्रित कर लिया गया, जिससे बड़ी अनहोनी टल गई। घायल ASI को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी नॉर्थ ज़ोन सौम्या सांबशिवन स्वयं पुलिस थाना फतेहपुर पहुंचीं और पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी परिस्थिति में पुलिस कर्मियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।
पुलिस ने आरोपी बुधी सिंह को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
हिमाचल की राजनीति में नया मोड़, अपने खास पार्टी ने सदस्यता अ...
हिमाचल में अपने खास पार्टी ने पालमपुर से Membership Campaign शुरू किया। पार्टी ने खुद को Third Polit
चार दिन से लापता बुजुर्ग की तलाश जारी, जंगलों में चल रहा बड़...
चार दिन से लापता बुजुर्ग की तलाश में SDRF, Police और ग्रामीण जुटे। जंगलों में Search Operation लगाता
सिया गोयल केस में नया खुलासा, क्या शादी से पहले रची गई थी सा...
सिया गोयल केस में नए खुलासों ने सभी को चौंका दिया। Murder Mystery, Police Investigation और Crime Sto
आकाश दीप की शादी को लेकर बढ़ी उत्सुकता, जानिए कब और कहां होग...
Team India के तेज गेंदबाज आकाश दीप जल्द करेंगे शादी। Varanasi Wedding से पहले Bihar में Haldi, Mehen
किन्नौर में बादल फटने से मचा कहर! क्या हिमाचल में मानसून से ...
Kinnaur Cloudburst से पुल और Water Line क्षतिग्रस्त। Himachal Weather में बदलाव, कई जिलों में बारिश
हमीरपुर में 30 जून को निकलेगी ओलंपिक सद्भावना दौड़, अनुराग ठ...
Hamirpur में 30 जून को Olympic सद्भावना दौड़ होगी। Anurag Thakur समेत खिलाड़ी फिटनेस, एकता और स्वस्थ
चंबा में पिकअप वाहन छत पर कैसे पहुंचा? हादसे ने सभी को चौंका...
Chamba Accident में स्टार्ट करते समय Pickup Vehicle अनियंत्रित होकर पैरापिट तोड़ते हुए मकान की छत पर