Post by : Himachal Bureau
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के देहरा बस स्टैंड में वीरवार शाम उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब दो संदिग्ध युवकों ने एक महिला का बैग छीनने और उसके छोटे बच्चे को उठाने की कोशिश की। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। हालांकि स्थानीय लोगों और पुलिस की सतर्कता के चलते दोनों आरोपियों को कुछ ही समय में पकड़ लिया गया।
जानकारी के अनुसार घटना शाम करीब सवा चार बजे की बताई जा रही है। महिला अपने छह वर्षीय बेटे के साथ बस स्टैंड पर मौजूद थी। इसी दौरान दो युवक वहां पहुंचे और अचानक महिला का बैग लेकर भागने लगे। महिला के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया, जबकि दूसरा आरोपी वहां से फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना से अतिरिक्त पुलिस बल भी बुलाया गया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से इलाके में घेराबंदी शुरू कर दी। काफी तलाश के बाद दूसरा आरोपी आयुर्वेदिक अस्पताल के पास एक नाले में छिपा मिला, जहां से उसे पकड़ लिया गया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बजिद कुमार (49) पुत्र मुंशी राम और बंटी (33) पुत्र धर्मवीर निवासी रोहतक, हरियाणा के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में पुलिस कई अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला लगड़ू क्षेत्र की रहने वाली है और उसका परिवार वर्तमान में भटिंडा में रह रहा है। महिला अपने रिश्तेदारों के यहां एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए देहरा आई हुई थी। घटना के समय उसका छह वर्षीय बेटा भी उसके साथ मौजूद था। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते स्थानीय लोग सतर्कता नहीं दिखाते तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद बस स्टैंड और आसपास के इलाके में काफी देर तक लोगों की भीड़ जमा रही। स्थानीय लोगों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। वहीं पुलिस अधिकारियों ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
एसएचओ देहरा अजय सिंह ने कहा कि लोग अपने घरों और दुकानों में निगरानी कैमरे जरूर लगाएं और समय-समय पर उनकी जांच करते रहें। उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। इस घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। पुलिस अब बस स्टैंड और भीड़भाड़ वाले इलाकों में निगरानी बढ़ाने की तैयारी कर रही है।
सोलन के कसौली में खाई में गिरा PWD बुलडोजर, चालक की मौके पर ...
सोलन के Kasauli क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण के दौरान PWD bulldozer 250 फीट गहरी खाई में गिरा। हादसे मे
इंदौरा के ढसौली में लापता 22 वर्षीय युवक पंकज की ब्यास नदी म...
इंदौरा के Dhassoli गांव में लापता युवक Pankaj की Beas River में लाश मिली। Cyprus visa मिलने के बाद ह
हिमाचल में कम छात्र संख्या वाले 100 सरकारी स्कूलों को किया ज...
हिमाचल में School Merger प्रस्ताव के तहत 100 स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी। शिक्षा व्यवस्था सुधार,
हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, 11 से 13 मई तक बारिश-ओलावृष्टि क...
शिमला और हिमाचल के कई जिलों में मौसम बदला, बारिश-ओलावृष्टि की संभावना। Western Disturbance से 11-13
लखनऊ और आरसीबी के बीच आज बड़ा मुकाबला, प्लेऑफ की जंग तेज...
IPL 2026 में LSG और RCB के बीच बड़ा मुकाबला आज। RCB Playoff के करीब, जबकि लगातार हार से जूझ रही लखनऊ
पंजाब किंग्स की हार का सिलसिला जारी, SRH ने शानदार जीत हासिल...
IPL में Sunrisers Hyderabad ने Punjab Kings को हराया। SRH ने 235 रन बनाए, PBKS 202 पर सिमटी, शानदार
पंचायत चुनाव से पहले पट्टा मेहलोग में मतदान अधिकारियों का प्...
पट्टा मेहलोग में Panchayat Election की तैयारी तेज। ITI में Rehearsal, Polling Staff को Training दी ग