Post by : Himachal Bureau
बर्ड काउंट इंडिया के ताजा आंकड़ों के अनुसार, हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला पक्षियों के लिए एक बेहद समृद्ध और सुरक्षित बसेरा बनकर उभरी है। शिमला जिले में अब तक पक्षियों की 290 से अधिक प्रजातियां दर्ज की जा चुकी हैं, जबकि पूरे हिमाचल प्रदेश में यह संख्या 650 के करीब पहुंच गई है। यह आंकड़ा इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि पूरे भारत में पक्षियों की लगभग 1300 प्रजातियां पाई जाती हैं, जिनमें से आधी अकेले हिमाचल में मौजूद हैं। शिमला का अनुकूल वातावरण और घने जंगल इन पक्षियों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं, जहाँ वे मौसम के अनुसार अपना डेरा डालते हैं।
जानकारी के अनुसार, हर साल सीजन बदलने के साथ ही पक्षियों का आवागमन शुरू हो जाता है; गर्मियों में जहाँ 15 से 20 नई प्रजातियां यहां पहुंचती हैं, वहीं सर्दियों के दौरान करीब 25 से 30 प्रजातियां कड़ाके की ठंड से बचने के लिए शिमला से निचले मैदानी इलाकों की ओर पलायन कर जाती हैं।शिमला आने वाले इन मेहमान पक्षियों में तिब्बत, चीन और अन्य ट्रांस-हिमालयी क्षेत्रों से आने वाले विदेशी पक्षी भी शामिल हैं। इनमें मुख्य रूप से स्पैक्टेकलड फिंच, ग्रे हेडिड गोल्ड फिंच और पिंक ब्रॉड रोज फिंच जैसी दुर्लभ प्रजातियां देखी जाती हैं।
हालांकि, हिमालयन बुलबुल, कौआ और कबूतर जैसे कुछ पक्षी ऐसे भी हैं जो साल भर शिमला में ही स्थायी निवास करते हैं और अपना स्थान नहीं बदलते। शहर के आसपास के क्षेत्र जैसे शिमला वाटर कैचमेंट, पोटरहिल, मशोबरा, नारकंडा और मैहली-शोघी बाईपास बेहतरीन 'बर्डिंग हॉट स्पॉट्स' के रूप में विकसित हुए हैं, जहाँ हर साल बड़ी संख्या में सैलानी और पक्षी प्रेमी इन खूबसूरत परिंदों को निहारने के लिए पहुंचते हैं।
बर्ड काउंट इंडिया के हिमाचल प्रदेश रीजनल कोआर्डिनेटर संतोष ठाकुर और अरण्यपाल वन्यप्राणी वृत्त शिमला की आईएफएस अधिकारी प्रीति भंडारी ने इस समृद्ध जैव विविधता के संरक्षण पर विशेष जोर दिया है। वन विभाग और वन्य प्राणी प्रभाग द्वारा पक्षियों के संरक्षण के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है और समय-समय पर स्थानीय लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। अधिकारियों का कहना है कि फील्ड स्टाफ वनों और वन्य प्राणी स्थलों का नियमित दौरा कर इनकी सुरक्षा सुनिश्चित करता है। विभाग ने पक्षी प्रेमियों और आम जनता से आह्वान किया है कि वे वन्य जीवों के संरक्षण के लिए सामूहिक रूप से प्रयास करें, ताकि शिमला की यह प्राकृतिक संपदा और पक्षियों का यह कलरव भविष्य में भी इसी तरह बरकरार रहे।
शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 40 ग्राम चिट्टे के साथ महिला तस...
Shimla Police ने रेखा नाम की महिला को 40g चिट्टे के साथ पकड़ा। कोडी बस्ती में दबिश देकर हुई गिरफ्तार
हिमाचल आएंगे राहुल गांधी, धर्मशाला में कांग्रेस का बड़ा ट्रे...
धर्मशाला में 21 से 30 अप्रैल तक Congress जिला अध्यक्षों का ट्रेनिंग कैंप होगा। नेता प्रतिपक्ष Rahul
हिमाचल के सभी बड़े मेडिकल कॉलेजों में पीजी सीटें बढ़ेंगी, इल...
Himachal में Medical Colleges की PG Seats बढ़ेंगी। Doctors और Healthcare सुविधाओं में सुधार से मरीजो
पढ़ाई के साथ खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियां भी जरूरी : सुनी...
Hamirpur Polytechnic कॉलेज में Cultural और Sports प्रतियोगिता में छात्रों को पढ़ाई के साथ Activities
अचानक मौसम बदला, हिमाचल के पहाड़ी इलाकों में बर्फ और बारिश न...
Himachal Pradesh में April में बर्फबारी और Rain से ठंड बढ़ी। Snow और बारिश से सड़कें, बिजली ट्रांसफर
गांवों में साफ पानी की उपलब्धता बढ़ाने के लिए जुब्बल-नावर-को...
जुब्बल-नावर-कोटखाई में Mahakumbheli Water Supply योजना का लोकार्पण। 38 करोड़ की cost से 63 villages
मंडी में गवर्नर ने TB-Free इंडिया योजना के तहत आयुष्मान आरोग...
Himachal में Governor ने TB-Free India Campaign के तहत आयुष्मान Health Camp का उद्घाटन किया। मुफ्त ट