Post by : Himachal Bureau
हिमाचल प्रदेश में पिछले दो दिनों से मौसम के बदले मिजाज ने किसानों और बागबानों की चिंता बढ़ा दी है। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हुई भारी बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि से जहाँ कुछ फसलों को लाभ पहुँचा है, वहीं कई स्थानों पर तैयार खड़ी फसलों और बागवानी को भारी क्षति झेलनी पड़ी है। सोमवार को शिमला, बिलासपुर, कांगड़ा, हमीरपुर, मंडी और कुल्लू जिलों के कई हिस्सों में हुई ओलावृष्टि का फसलों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है।
स्टोन फ्रूट की फ्लावरिंग पर पड़ी मार
वर्तमान में प्रदेश के ऊपरी और मध्य क्षेत्रों में स्टोन फ्रूट के पौधों पर फ्लावरिंग का दौर चल रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार, इस समय हल्की बारिश बागवानी के लिए 'अमृत' के समान होती है, लेकिन अचानक हुई ओलावृष्टि ने फूलों को झड़ा दिया है। शिमला और कुल्लू के कोटखाई, चौपाल, नेरवा, ठियोग, कुफरी, फागू, मत्याना, जुब्बल और रोहड़ू क्षेत्रों में आड़ू, प्लम, खुबानी और नाशपाती के बागानों को काफी नुकसान पहुँचा है।
इसके अतिरिक्त, इन क्षेत्रों में तैयार हो रही मटर की फसल भी ओलावृष्टि की भेंट चढ़ गई है। हालांकि, बारिश से गेहूं की फसल को संजीवनी मिली है, लेकिन तेज तूफान के कारण कई जगह फसल जमीन पर बिछ गई है , जिससे कटाई में दिक्कत आ सकती है।
एंटी हेलनेट न लगाना पड़ा भारी
बागवानी विशेषज्ञ सुदर्शना नेगी का कहना है कि स्टोन फ्रूट के लिए नमी फायदेमंद है, लेकिन ओलावृष्टि उन बागबानों के लिए तबाही लेकर आई है जिन्होंने अभी तक अपने बागानों में एंटी हेलनेट नहीं लगाई थीं। जिन बागबानों ने पहले ही जालियां लगा दी थीं, उनकी फसल अपेक्षाकृत सुरक्षित है। राहत की बात यह है कि सेब के पौधों को फिलहाल इस मौसम से कोई बड़ा नुकसान नहीं पहुँचा है।
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रै...
मंडी की मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में ऑल इंडिया 65वीं रैंक हासिल कर सराज और हिमाचल का नाम रोशन कि
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स
मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंब...
Manimahesh Yatra 2026 के पहले दिन 253 श्रद्धालु रवाना हुए। Heli Taxi सेवा भी शुरू, 20 सितंबर तक चलेग
हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंद...
हिमाचल में Swine Flu के 4 मामले मिले। जानें H1N1 Virus के लक्षण, बचाव के उपाय और कब लेनी चाहिए डॉक्ट