Post by : Himachal Bureau
हिमाचल प्रदेश में मंगलवार का मौसम ज्यादातर साफ रहा। राजधानी शिमला और आसपास के इलाकों में धूप खिली रही, जिससे दोपहर में हल्की गर्माहट बनी रही। हालांकि सुंदरनगर में घना कोहरा रहा। प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई।
प्रदेश में सबसे कम तापमान ताबो में माइनस 0.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, ऊना में सबसे अधिक तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश के पांच शहरों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से कम रहा। ऊना और बिलासपुर में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर पश्चिम भारत में दो कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके चलते 26 और 28 मार्च की रात को हिमाचल में अलग-अलग इलाकों में हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है। शिमला मौसम केंद्र के वैज्ञानिक संदीप शर्मा का कहना है कि 26 और 27 मार्च को राज्य के कई हिस्सों में हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना है। 28 मार्च को कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी हो सकती है। इसके अलावा 29 और 30 मार्च को भी प्रदेश में कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी होने की चेतावनी है। हालांकि, 25 मार्च को ज्यादातर जगहों पर मौसम सूखा रहेगा।
अगले 4-5 दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसी तरह अधिकतम तापमान में भी 2-5 डिग्री की वृद्धि देखने को मिल सकती है।
प्रदेश के विभिन्न शहरों का अधिकतम तापमान इस प्रकार रहा: शिमला 16.4 डिग्री, सुंदरनगर 25.8 डिग्री, भुंतर 24.6 डिग्री, कल्पा 21.3 डिग्री, धर्मशाला 22 डिग्री, ऊना 28.6 डिग्री, नाहन 24.4 डिग्री, केलांग 6.2 डिग्री, सोलन 23.2 डिग्री, मनाली 17.4 डिग्री, कांगड़ा 27.1 डिग्री, मंडी 25.2 डिग्री, जुब्बड़हट्टी 22.2 डिग्री, कुफरी 10.8 डिग्री, सेऊबाग 20.3 डिग्री, बरठीं 25.9 डिग्री, कसौली 18.8 डिग्री, ताबो 11.1 डिग्री और नेरी 27.3 डिग्री।
न्यूनतम तापमान की बात करें तो शिमला में 8.4 डिग्री, सुंदरनगर 9.9 डिग्री, भुंतर 7.0 डिग्री, कल्पा 2.6 डिग्री, धर्मशाला 7.2 डिग्री, ऊना 13 डिग्री, नाहन 10.2 डिग्री, पालमपुर 9.5 डिग्री, सोलन 9.4 डिग्री, मनाली 3.9 डिग्री, कांगड़ा 11.8 डिग्री, मंडी 10.7 डिग्री, बिलासपुर 13 डिग्री, जुब्बड़हट्टी 10 डिग्री, कुफरी 4.1 डिग्री, कुकुमसेरी 0.9 डिग्री, बरठीं 10 डिग्री, कसौली 10.5 डिग्री, पांवटा साहिब 16 डिग्री, सराहन 6.5 डिग्री, देहरा गोपीपुर 14 डिग्री, ताबो माइनस 0.2 डिग्री और नेरी 14.9 डिग्री रिकॉर्ड हुआ।
अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ का नया गाना ‘तू ही दिसदा’ हुआ रिल...
Bhoot Bangla का नया song ‘Tu Hi Disda’ release, Akshay Kumar और Wamiqa Gabbi की chemistry दिखी। Arij
हिमाचल में विभागों और संस्थाओं पर 495 करोड़ रुपए बकाया, बिजल...
Himachal में Departments और Institutions पर 495 Cr बकाया, Electricity Board नोटिस और TDC के जरिए लगा
सीनियर सिटीजन काउंसिल में फंड और चुनाव को लेकर तेजनाथ सिंह न...
हमीरपुर में सीनियर सिटीजन काउंसिल में फंड और Election को लेकर विवाद, सिर्फ 7 सदस्य करते हैं लेन-देन।
सीनियर सिटीजन काउंसिल चुनाव में तनाव, हमीरपुर में प्रक्रिया ...
Hamirpur में Senior Citizen Council election में विवाद के बाद चुनाव टला। समाज सेवा संस्था में हस्तक्
हमीरपुर में सीबीएसई काडर के लिए परीक्षा आयोजित, 5 केंद्रों प...
Hamirpur में CBSE cadre के लिए exam आयोजित, 5 centers पर 1563 teachers ने दिया पेपर। 217 absent रहे,
अंतराष्ट्रीय फॉरेस्ट दिवस पर मंडी में पौधारोपण, जंगल बचाने क...
International Forest Day पर Mandi में Eco Task Force और school ने मिलकर plantation किया। लोगों को fo
हिमाचल में गर्मी के बीच अलर्ट, 26 मार्च से बारिश और बर्फबारी...
HP Weather Update: हिमाचल में पारा चढ़ने से गर्मी बढ़ी है, पर 26 March से सक्रिय हो रहे Western Dist