Author : Satish Kumar
पंचायत समिति भटौली कला से BDC प्रत्याशी रणेश राणा ने अपने जनसंपर्क अभियान के तहत शीतलपुर, कल्याणपुर, लांडेवाल और संधोली गांवों का दौरा किया। इस दौरान ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और आगामी चुनाव में समर्थन देने का आश्वासन दिया।
जनसंपर्क अभियान के दौरान रणेश राणा ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और विकास से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि पंचायत समिति भटौली कला के अंतर्गत आने वाली दोनों पंचायतों—हरीपुर संधोली और भटौली कला—की समस्याओं से वह भली-भांति परिचित हैं। जनता के सहयोग और सरकार के माध्यम से इन समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
रणेश राणा ने कहा कि उनका उद्देश्य पंचायती राज संस्थाओं को और अधिक सशक्त बनाना है ताकि विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँच सके। उन्होंने बताया कि दोनों पंचायतों में जागरूकता और विकास अभियान चलाए जाएंगे, और उनकी प्राथमिकता सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाना होगी।
उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास, युवाओं के लिए बेहतर अवसर और ग्रामीण आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए वह निरंतर कार्य करेंगे। ग्रामीणों ने दौरे के दौरान अपने अपेक्षाओं और सुझावों को साझा किया और रणेश राणा के प्रयासों की सराहना की। जनसंपर्क अभियान के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और समर्थक उपस्थित रहे, जिससे क्षेत्र में चुनावी माहौल और अधिक सक्रिय नजर आया।
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रै...
मंडी की मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में ऑल इंडिया 65वीं रैंक हासिल कर सराज और हिमाचल का नाम रोशन कि
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स
मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंब...
Manimahesh Yatra 2026 के पहले दिन 253 श्रद्धालु रवाना हुए। Heli Taxi सेवा भी शुरू, 20 सितंबर तक चलेग
हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंद...
हिमाचल में Swine Flu के 4 मामले मिले। जानें H1N1 Virus के लक्षण, बचाव के उपाय और कब लेनी चाहिए डॉक्ट