Author : Prem Sagar
बंजार विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र शौरी ने ग्राम पंचायत हाट के अंतर्गत संगम युवक मंडल के नवनिर्मित भवन का विधिवत लोकार्पण किया। इसके साथ ही संगम युवक मंडल को अपना स्थायी भवन मिल गया है। इस मौके पर अप्पर हाट में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के कई गणमान्य लोग, पंचायत प्रतिनिधि और कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम में पंचायत उप-प्रधान अजय भटनागर, कलैहली पंचायत प्रधान फुला देवी, मुंशी लाल, चौबे राम, रैम्बो डोलिया, रूप सिंह, वर चंद, रजत वैद्य सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
संगम युवक मंडल के सदस्यों ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया और विधायक सुरेंद्र शौरी का धन्यवाद किया। इस अवसर पर विधायक शौरी ने कहा कि अपने पिछले कार्यकाल में भी उन्होंने युवक मंडल के भवन निर्माण के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई थी। उन्होंने कहा कि संगम युवक मंडल क्षेत्र में समाज सेवा, सामाजिक जागरूकता और रचनात्मक गतिविधियों में अहम भूमिका निभा रहा है।
विधायक शौरी ने विश्वास जताया कि यह नया भवन भविष्य में युवाओं को संगठित करने और सकारात्मक कार्यों को आगे बढ़ाने का एक मजबूत केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि वे हमेशा युवाओं के विकास और उनमें नई सोच को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत रहेंगे, ताकि पूरा बंजार क्षेत्र आगे बढ़ सके।
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स
मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंब...
Manimahesh Yatra 2026 के पहले दिन 253 श्रद्धालु रवाना हुए। Heli Taxi सेवा भी शुरू, 20 सितंबर तक चलेग
हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंद...
हिमाचल में Swine Flu के 4 मामले मिले। जानें H1N1 Virus के लक्षण, बचाव के उपाय और कब लेनी चाहिए डॉक्ट
हथलौंण की बेटी शिल्पा सोनी का चयन, बंगाणा में बनेंगी रसायन प...
हथलौंण की शिल्पा सोनी ने Commission Exam पास कर Lecturer Chemistry पद हासिल किया, बंगाणा विद्यालय मे