Post by : Himachal Bureau
हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस सेवाओं में अब तकनीक का दायरा बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। निगम प्रबंधन और कर्मचारी यूनियनों के बीच हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में बस चालकों और परिचालकों की ड्यूटी का आकलन डिजिटल सिस्टम के आधार पर करने पर चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य महाप्रबंधक पंकज सिंघल ने की।
बैठक में प्रबंधन की ओर से कुछ अहम प्रस्ताव रखे गए, जिनमें बसों की औसत गति सीमा बढ़ाकर ड्यूटी समय का आकलन करना, कर्मचारियों के लिए 48 घंटे की साप्ताहिक ड्यूटी व्यवस्था लागू करना और वर्ष 2024 में लागू की गई सामान नीति पर फीडबैक लेना शामिल है।
हालांकि कर्मचारी संगठनों ने इन प्रस्तावों पर आपत्ति जताते हुए कहा कि हिमाचल के पहाड़ी और ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कें संकरी और खराब हैं, जहां बसों की गति बढ़ाना यात्रियों की सुरक्षा के लिए जोखिम भरा हो सकता है। कई मार्गों पर 20 किलोमीटर की दूरी तय करने में भी दो घंटे तक का समय लग जाता है।
कर्मचारियों ने सुझाव दिया कि जब बसों में पहले से ही GPS और परिचालकों के पास ETM (ई-टिकटिंग मशीन) जैसी आधुनिक तकनीक मौजूद है, तो ड्यूटी का आकलन इन्हीं डिजिटल आंकड़ों के आधार पर किया जाना चाहिए। इससे बस के रुकने का समय, टिकट कटने का समय और पूरे सफर का रिकॉर्ड साफ तौर पर मिल सकता है।
बैठक में 48 घंटे की साप्ताहिक ड्यूटी व्यवस्था को लेकर भी कर्मचारियों ने विरोध जताया। यूनियनों का कहना है कि मोटर ट्रांसपोर्ट वर्कर्स एक्ट 1961 के अनुसार 8 घंटे से अधिक काम ओवरटाइम की श्रेणी में आता है।
इसके अलावा वर्ष 2024 में लागू नई सामान नीति को लेकर भी कर्मचारियों ने असंतोष जताया और पुरानी व्यवस्था को बहाल करने की मांग की। फिलहाल इन सभी मुद्दों पर प्रबंधन और कर्मचारी संगठनों के बीच बातचीत जारी है।
रोहड़ू में वृद्धावस्था पेंशन में फर्जीवाड़ा, कम उम्र के लोग ...
Shimla के Rohru क्षेत्र में Pension Scam का खुलासा, कम उम्र के लोग Old Age Pension ले रहे, Record जा
हिमाचल में नशा तस्करों पर कार्रवाई, सोलन-बद्दी में तीन आरोपी...
Himachal में Drug Smuggling के खिलाफ Police Action तेज, Solan, Baddi और Nalagarh से Opium, Heroin और
अंब गांव में शादी से पहले युवती गायब, परिजनों के आरोपों से म...
Una के Amb क्षेत्र में शादी से पहले लापता युवती का मामला, परिजनों ने युवक पर आरोप लगाया, Police जांच
हिमाचल के कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि से फसलें खराब, ताप...
हिमाचल में Snowfall और Hailstorm से मौसम बदला, कई इलाकों में तापमान गिरा और Weather Alert जारी, फसलो
सड़क पार करते समय हादसा, पिकअप की टक्कर से बच्ची की जान गई...
Shimla के Kotkhai में दर्दनाक road accident, तेज रफ्तार vehicle की टक्कर से 4 साल की बच्ची की मौत, f
आईपीएल में गर्लफ्रेंड कल्चर पर बीसीसीआई लाएगा नए नियम...
IPL 2026 के दौरान खिलाड़ियों के साथ पार्टनर रहने पर BCCI सख्त, टीम अनुशासन और सुरक्षा को देखते हुए न
हिमाचल में मौसम का बदला मिजाज, बर्फबारी और तेज हवाओं से परेश...
Himachal में बर्फबारी, rain और तेज आंधी से मौसम बदला, सेब और गेहूं की फसल को नुकसान, कई इलाकों में a