राजस्व विभाग में सख्त कार्रवाई: पटवारी सुनील 10 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ा गया
राजस्व विभाग में सख्त कार्रवाई: पटवारी सुनील 10 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ा गया

Post by : Himachal Bureau

March 19, 2026 3:36 p.m. 1951

हिमाचल प्रदेश: बुधवार को पुरानी तहसील कार्यालय में विजिलेंस टीम ने बुपनियां गांव का कार्यभार संभालने वाले पटवारी सुनील को रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोच लिया। पटवारी सुनील जमीन को दूसरे के नाम पर दर्ज करने के एवज में 10 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था। इस घटना के बाद राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया।

बुपनियां निवासी कुलदीप ने बताया कि पटवारी सुनील पिछले कई दिनों से इंतकाल दर्ज करने के नाम पर 10 हजार रुपये की मांग कर रहा था। कुलदीप ने इस मामले की शिकायत विजिलेंस कार्यालय में भी दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद विजिलेंस टीम ने गुपचुप तरीके से जांच की और रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई।

जांच के बाद टीम ने पटवारी सुनील को दबोचने की योजना बनाई। बुधवार को शिकायतकर्ता कुलदीप ने 10 हजार रुपये की रिश्वत देने के बहाने पटवारी को पुरानी तहसील कार्यालय बुलाया। इस दौरान विजिलेंस टीम ने पटवारी सुनील को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी राजाराम और विजिलेंस इंस्पेक्टर देवेंद्र भी टीम के साथ मौजूद थे।

कुलदीप ने बताए अनुसार 10 हजार रुपये पटवारी सुनील को दिए। जैसे ही पटवारी ने पैसे अपनी जेब में डाले, विजिलेंस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। साथ ही गांव के नंबरदार कर्मवीर को भी गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद दोनों को झज्जर विजिलेंस कार्यालय ले जाया गया।

इस कार्रवाई से क्षेत्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा संदेश गया है और स्थानीय लोग इस कदम की सराहना कर रहे हैं। राजस्व विभाग ने भी मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

#हिमाचल प्रदेश #ताज़ा खबरें #भारत समाचार #भारतीय खबरें
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
लगातार छठे दिन बंद रही माता वैष्णो देवी यात्रा, श्रद्धालुओं का इंतजार जारी हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, किन्नर कैलाश यात्रा जारी रखने के आदेश 26 जुलाई से शुरू होगा अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन आइस स्केटिंग ट्रॉफी में चयन दादा से पोती तक कायम रही निशानेबाजी की विरासत, प्रदेश का बढ़ाया मान पूर्व गृह मंत्रालय अधिकारी का बड़ा दावा, पाक क्रिकेट टीम पर लगे गंभीर आरोप राम मंदिर चढ़ावा मामले में आज आएगी SIT की फाइनल रिपोर्ट, हो सकते हैं बड़े खुलासे 15 जुलाई को जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए दाम, भरवाने से पहले देखें रेट