Post by : Himachal Bureau
प्रदेश भर में पुलिस ने शराब के नशे में वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस अभियान के तहत अब तक 262 वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड किए गए हैं। जिलावार आंकड़ों के अनुसार बद्दी में 43, बिलासपुर में दो, चंबा में 38, देहरा में सात, हमीरपुर में सात, कांगड़ा में पांच, किन्नौर में 24, कुल्लू में दस, लाहुल-स्पीति में एक, मंडी में 69, शिमला में 39, सिरमौर में दो, सोलन में 11 और ऊना में चार वाहन चालकों के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार जनवरी से नवंबर तक 11 महीनों में पूरे प्रदेश में ड्रंक एंड ड्राइव के कुल 12,520 चालान किए गए हैं। इन मामलों में 3,144 वाहन चालकों के लाइसेंस निलंबन की सिफारिशें संबंधित विभाग को भेजी गई हैं। इसके अलावा शराब पीकर वाहन चलाते हुए पकड़े गए 1,536 चालकों को पुलिस ने मौके पर गिरफ्तार भी किया है।
जिलावार चालानों की बात करें तो बद्दी में 505, बिलासपुर में 949, चंबा में 679, देहरा में 192, हमीरपुर में 538, कांगड़ा में 1,325, किन्नौर में 270, कुल्लू में 908, लाहुल में 223, मंडी में 1,977, नूरपुर में 406, शिमला में 1,457, सिरमौर में 1,471, सोलन में 1,232 और ऊना में 388 चालान किए गए हैं। वहीं लाइसेंस निलंबन के मामलों में शिमला, मंडी, सोलन और चंबा जिले सबसे आगे रहे हैं।
पुलिस का कहना है कि सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए आधुनिक तकनीक का सहारा लिया जा रहा है। सड़क दुर्घटनाओं, नियम उल्लंघन और मौतों पर नजर रखने के लिए रियल टाइम डेटा का विश्लेषण किया जा रहा है। पुलिस की टीमें 24 घंटे और सातों दिन सक्रिय रहकर ट्रैफिक डेटा का अध्ययन कर रही हैं, ताकि दुर्घटनाओं के कारणों की पहचान कर समय रहते प्रभावी कदम उठाए जा सकें।
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स
मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंब...
Manimahesh Yatra 2026 के पहले दिन 253 श्रद्धालु रवाना हुए। Heli Taxi सेवा भी शुरू, 20 सितंबर तक चलेग
हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंद...
हिमाचल में Swine Flu के 4 मामले मिले। जानें H1N1 Virus के लक्षण, बचाव के उपाय और कब लेनी चाहिए डॉक्ट
हथलौंण की बेटी शिल्पा सोनी का चयन, बंगाणा में बनेंगी रसायन प...
हथलौंण की शिल्पा सोनी ने Commission Exam पास कर Lecturer Chemistry पद हासिल किया, बंगाणा विद्यालय मे