Author : Rajneesh Kapil Hamirpur
जिला हमीरपुर के तीनों न्यायिक परिसरों हमीरपुर, बड़सर और नादौन में सोमवार को 77वां गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सभी न्यायिक परिसरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और संविधान तथा लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति सम्मान प्रकट किया गया।
जिला न्यायिक परिसर हमीरपुर में आयोजित मुख्य समारोह में जिला एवं सत्र न्यायाधीश भुवनेश अवस्थी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के बाद उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों और अधिवक्ताओं ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और संविधान की गरिमा बनाए रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सचिन रघु, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सूर्या प्रकाश, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी रवि कुमार, जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव कुलदीप शर्मा सहित न्यायिक परिसर के अन्य अधिकारी-कर्मचारी, जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारी, अधिवक्ता तथा अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान उपस्थित लोगों को वीर परिवार सहायता योजना–2025 के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई। अधिकारियों ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य देश की सेवा में बलिदान देने वाले वीर सैनिकों के परिवारों को आर्थिक और सामाजिक सहायता प्रदान करना है, ताकि वे सम्मानपूर्वक जीवन यापन कर सकें।
उधर, बड़सर के न्यायिक परिसर में भी गणतंत्र दिवस पूरे सम्मान के साथ मनाया गया। यहां न्यायिक दंडाधिकारी मनु प्रिंजा ने अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों और अधिवक्ताओं की उपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर संविधान के महत्व और कानून के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाने पर बल दिया गया।
वहीं, नादौन के न्यायिक परिसर में सीनियर सिविल जज अनुज बहल ने अधिकारियों, कर्मचारियों और अधिवक्ताओं की मौजूदगी में तिरंगा फहराया। उन्होंने गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए न्याय व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में सभी के सहयोग की आवश्यकता पर जोर दिया।
गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के माध्यम से टौणी देवी तहसील की ग्राम पंचायत पटनौण, ग्राम पंचायत टिक्कर खातरियां, स्वाहल और बगवाड़ा के साथ-साथ भूतपूर्व सैनिक सहकारी सभा बड़सर में विधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन भी किया गया। इन शिविरों के दौरान भूतपूर्व सैनिकों और उनके परिजनों को वीर परिवार सहायता योजना–2025 की विस्तृत जानकारी दी गई तथा उनके कानूनी अधिकारों और उपलब्ध सरकारी सुविधाओं से अवगत करवाया गया।
इन आयोजनों के माध्यम से न केवल गणतंत्र दिवस को सम्मानपूर्वक मनाया गया, बल्कि आमजन में कानून, संविधान और कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता फैलाने का भी महत्वपूर्ण प्रयास किया गया।
सरोत्री के प्रिंस प्राशर का एनआईटी हमीरपुर में एमटेक के लिए ...
Prince Prashar का NIT Hamirpur में M.Tech चयन, Electrical Engineering में मिली जगह, परिवार और गांव म
चैल अभ्यारण्य में पहली बार दिखा इंडियन रोलर, कैमरे में तस्वी...
हिमाचल के चैल अभ्यारण्य में पहली बार Indian Roller दिखा। नीलकंठ की तस्वीर कैमरे में कैद, पक्षियों की
पंजाब बंद आज: मोहाली-चंडीगढ़ में स्कूल बंद, यातायात पर असर...
Punjab Bandh Today के दौरान मोहाली-चंडीगढ़ में स्कूल बंद, हाईवे और बाजार प्रभावित होने की आशंका। पुल
मणिमहेश यात्रा के लिए 25 अगस्त से शुरू होगी हेलिकॉप्टर सेवा...
मणिमहेश यात्रा 2026 के लिए 25 अगस्त से Helicopter Service शुरू होगी। होली से गौरीकुंड तक किराया 6255
शुभमन गिल के पास श्रीलंका टेस्ट में इतिहास रचने का मौका...
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में Shubman Gill 157 रन बनाकर WTC में 3000 रन पूरे कर सकते हैं। ऐसा करने वाले व
मणिमहेश यात्रा 2026: पंजीकरण जरूरी, प्लास्टिक और तंबाकू पर र...
Manimahesh Yatra 2026 में श्रद्धालुओं के लिए Registration अनिवार्य, छोटे प्लास्टिक पैकेट और बोतलों प
मां आशापुरी मंदिर का इतिहास, पांडवों से जुड़ी हैं कई मान्यता...
Maa Ashapuri Temple: पांडव काल से जुड़ा मंदिर इतिहा